करांजी रेसिपी (Karanji Recipe)

जानिए कैसे बनाएं करांजी
Advertisement

भारत में त्योहार के दौरान खाना काफी अहम होता है और होली का मौका होता है जिसमें ढेर सारे पकवान बनाएं जाते हैं। होली के दौरान गुजिया बहुत ही लोकप्रिय है, गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। करांजी और कोकोनट गुजिया उत्तर भारत में होली के पर्व पर बहुत ही चाव से बनाई जाती है। करांजी ज्यादातर महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्रसिद्ध है। साराभाई डॉट कॉम एक्सपर्ट्स द्वारा बनाई गई करांजी रेसिपी बहुत ही आसान और इसे स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके घर पर बना सकते हैं।

  • कुल समय 45 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 35 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

करांजी की सामग्री

  • डो बनाने के लिए:
  • 2 कप मैदा
  • एक चुटकी नमक
  • तेल
  • पानी
  • फीलिंग बनाने के लिए:
  • 2 कप नारियल
  • 2 कप गुड़
  • 1 टेबल स्पून खसखस
  • 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर
  • 1/2 कप किशमिश
  • 1/2 कप पिस्ते
  • 2 टेबल स्पून घी

करांजी बनाने की वि​धि

1.
घी गर्म करें। इसमें गुड़ और नारियल डालें। इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक गुड़ पिघल कर नारियल के साथ अच्छे से न मिल जाएं।
2.
इसमें खसखस के बीज, इलाइची पाउडर और किशमिश डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और आंच बंद कर दें।
3.
मैदे में नमक, तेल और पानी डालकर आटा गूंथ लें।
4.
छोटी लोई बना लें और इसे बेल लें, इसके बीच में भरावन सामग्री रखें। इसे आधा फोल्ड कर लें। इसके किनारों पर पानी लगाकर अच्छी तरह बंद कर दें।
5.
तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें। उसके बाद सर्व करें।

रेसिपी नोट

अन्य गुजिया रेसिपी के लिए आप इस पर क्लिक करें।

Similar Recipes
Language