Story ProgressBack to home
गुलकंद गुजिया रेसिपी (Gulkand gujiya Recipe)
- Shivanand Kain - Jaypee Greens Golf and Spa Resort Noida

जानिए कैसे बनाएं गुलकंद गुजिया
गुजिया बहुत ही लोकप्रिय मिठाई है जो होली के दौरान बनाई जाती है, गुजिया की बाहरी परत मैदे से बनाई जाती है जिसमें खोया, नारियल, किशमिश के साथ अन्य चीजों को मिलाकर फीलिंग भरी जाती है। लेकिन यहां हम आपको गुलकंद और चिरौंजी से तैयार की गई गुजिया की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस बार होली के मौके पर आप भी अपने घर में यह गुजिया बना सकते हैं।
- कुल समय 40 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- मीडियम

गुलकंद गुजिया की सामग्री
- 100 मैदा
- 20 ग्राम चिरौंजी
- 20 ग्राम नारियल , कद्दूकस
- 50 ग्राम खोया
- 10 ग्राम इलाइची पाउडर
- घी तलने के लिए
- 20 ग्राम डालडा
- 30 ग्राम गुलकंद
- 1 ग्राम केसर
- 100 ग्राम चीनी
गुलकंद गुजिया बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक कड़ाही में चिरौंजी, नारियल, मावा, केसर, गुलकंद और इलाइची डालकर फीलिंग तैयार करें।
2.
मैदे में घी और पानी डालकर आटा तैयार कर लें।
3.
आटे को 2 घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
4.
आटे की लोईयां बना लें और पूरी की तरह बेल लें। अब इसमें फीलिंग भरें और किनारों को बंद करके गुजिया का आकार दें।
5.
घी में फ्राई करें।
6.
गुजिया पर चाशनी लगाए और पिस्ते से गार्निंश करें।
रेसिपी नोट
अन्य गुजिया रेसिपी के इस पर क्लिक करें।