Story ProgressBack to home

लद्दाखी चिकन थुक्पा रेसिपी (Ladakhi chicken thukpa Recipe)

लद्दाखी चिकन थुक्पा
जानिए कैसे बनाएं लद्दाखी चिकन थुक्पा

लद्दाखी चिकन थुक्पा रेसिपी : थुक्पा, तिब्बत का पारंपरिक नूडल सूप है और सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की भी यह क्षेत्रिय डिश है। कड़कड़ाती ठंड के दौरान इसका सेवन बहुत ही बढ़िया है। थुक्पा वेजिटेबल और चिकन को मिलाकर बनाया जाता है, यह काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

लद्दाखी चिकन थुक्पा बनाने के लिए सामग्री : इसे बनाना काफी आसान है, इसमें चिकन के अलावा गाजर, हरी प्याज, लहसुन, सोया सॉस और अंडा नूडल्स का डाली जाती है।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 40 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

लद्दाखी चिकन थुक्पा की सामग्री

  • 2 चिकन लेग पीस
  • 1 प्याज़
  • 1 गाजर
  • 5 ग्राम अदरक
  • 7 हरा प्याज़
  • 3 हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • 4-5 लहसुन की कली
  • नमक
  • 1/2 नींबू
  • 200 ml (मिली.) पानी
  • 1 टी स्पून शहद
  • 1 टी स्पून सोया सॉस
  • 2 टेबल स्पून जैतून का तेल
  • एक मुट्ठी (आप इसमें साधारण नूडल्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं) अंडा नूडल्स

लद्दाखी चिकन थुक्पा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
चिकन के लेग पीस को अलग कर लें।
2.
अदरक को बारीक करके काट लें। ऐसे ही पांच से छह टहनी हरा प्याज़ और हरी मिर्च को आधे में काट लें। लहसुन की कली को भी बारीक करके काटें।
3.
एक पैन में दो बड़े चम्मच जैतून का तेल डालकर गर्म करें। उसमें चिकन के पीस डालकर शैलो फ्राई करें।
4.
जब ये भूरे सुनहरे रंग के हो जाएं, तो इसमें कटा हुआ प्याज़ और गाजर डालें। साथ ही अदरक, लहसुन, हरा प्याज़ और हरी मिर्च डालें।
5.
ऊपर से नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर भूनें।
6.
करीब 200 मि. ली. पानी डालकर दो से तीन मिनट के लिए आंच को हल्का करके छोड़ दें। आधा नींबू का रस डालें।
7.
एक छोटा चम्मच सोया सॉस और एक छोटा चम्मच शहद भी डालें। मिक्स करके पैन को ढक दें।
8.
करीब 10 मिनट के लिए आंच को हल्का करके छोड़ दें। अब चिकन को ब्रॉथ से निकाल लें।
9.
चिकन को पीस में काट लें। अब ब्रॉथ में अंडा नूडल्स डालें। करीब पांच मिनट पकाकर इसमें कटा हुआ चिकन डालें।
10.
दो से तीन मिनट के लिए पकाएं। हरा प्याज़, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
4
Advertisement
Language
Dark / Light mode