Story ProgressBack to home
लो कैलोरी भेल पूरी रेसिपी (Low cal bhel puri Recipe)
- NDTV Food

जानिए कैसे बनाएं लो कैलोरी भेलपूरी
लो कैलोरी भेल पूरी रेसिपी: छोटी मोटी भूख के लिए भेल पूरी एक परफेक्ट स्नैक है इसे आप कभी भी फटाफट बनाकर खा सकते हैं और अपनी भूख को शांत कर सकते हैं। लेकिन हम आपके लिए लो कैलोरी भेल पूरी की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप कुछ मिनटों में तैयार कर सकते हैं।
लो कैलोरी भेल पूरी बनाने के लिए सामग्री: भेल पूरी में मुरमुरे के साथ इमली और पुदीने की खट्टी-मिठ्ठी चटनियों को मिलाया जाता है। इसके बाद इसे सेव से गार्निश किया जाता है।
- कुल समय 15 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

लो कैलोरी भेल पूरी की सामग्री
- 100 ग्राम मुरमुरे
- 2 टेबल स्पून इमली का गुदा
- 2 टेबल स्पून पुदीने की चटनी
- 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 3 हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- बीन्स स्प्राउट्स
- गार्निशिंग के लिए:
- सेव
- हरा धनिया
लो कैलोरी भेल पूरी बनाने की विधि
HideShow Media1.
मुरमुरे को एक बाउल में निकाले, इसमें प्याज, स्प्राउट, हरी मिर्च, हरा धनिया, इमली का गुदा, पुदीने की चटनी, चाट मसाला और आमचुर डालकर अच्छे से मिलाएं।
2.
हरा धनिया और सेव से गार्निश करके सर्व करें।
रेसिपी नोट
आप चाहे तो भेलपूरी में प्याज और टमाटर भी डाल सकते हैं।