Advertisement

माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड रेसिपी (Microwave caramel custard Recipe)

जानिए कैसे बनाएं माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड
Advertisement

माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड रेसिपी : कस्टर्ड रेसिपी: यह एक बहुत ही स्वादिष्ट फ्रेंच डिजर्ट है। कैरमल कस्टर्ड पुडिंग की तरह ही एक आसान रेसिपी है जो अब पूरे भारत मे लोकप्रिय हो गई है। यह खासतौर पर कोस्टल सीटी और गोवा जैसे क्षेत्रों में बनाया जाता है। कैरमल कस्टर्ड को कई अन्य नामों से जाना जाता है क्रीम कैरमल, मिल्क लीचे, कस्टर्ड फलैन। इस डिजर्ट को आप डिनर पाटी में सर्व कर सकते हैं जो बच्चों के अलावा बड़ों को भी खूब पसंद आएगा।

माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड रेसिपी बनाने के लिए सामग्री : यह गोल्डन कस्टर्ड अंड़ो, दूध से माइक्रोवेव में तैयार किया जाता है। आप इसे गर्म या ठंडा कैसे भी सर्व कर सकते हैं। इसे टेस्टी डिजर्ट को बनाने में सिर्फ आपको 30 मिनट ही लगेंगे।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड की सामग्री

  • 3/4 कप चीनी
  • 2 टेबल स्पून पानी
  • 4 अंडे
  • 2 टी स्पून कॉर्नफ्लावर
  • 2 कप दूध
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस

माइक्रोवेव कैरमल कस्टर्ड बनाने की वि​धि

1.
एक बर्तन में 1/4 चीनी और पानी लें, इसे बिना ढके माइक्रोवेव में HI पर 2 मिनट के लिए पकाए। एक बार अच्छे से चलाएं और फिर 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं या फिर जब तक मिश्रण डार्क ब्राउन न हो जाए। इसे एक तरफ रख दें।
2.
कॉर्नफ्लावर, वनिला, चीनी और अंडो को एक साथ फेंटे। एक बर्तन में दूध डाले, इसे लगातर फेंटते रहें।
3.
इस मिश्रण को एक बर्तन में पलटे और ढककर 30% 10 से 12 के लिए पकाएं। जब तक यह पैन में आधा न रह जाए।
4.
ठंडा होने के बाद बिना मोल्ड के सर्व करें। एक बार ट्राई करने के बाद इसे दोबारा जरूर ट्राई करना चाहेंगे।
Similar Recipes
Language