माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़ रेसिपी (Microwave eggless cookies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़
Advertisement

माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़ रेसिपी: कुकीज़ खाने का भी अपना अलग मजा है और इसी वजह से हम आपको कुकीज की यह बेहतरीन रेसिपी बताने जा रहे हैं। इन कुकीज को माइक्रोवेव में तैयार किया जाता है। इन कुकीज़ को आप साधारण सी सामग्री से बना सकते हैं।

माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री: एगलेस कुकीज़ को आप सिर्फ 25 मिनट में बना सकते हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ आटा, दूध, सिरका, मक्खन और चीनी की जरूरत होती है।

माइक्रोवेव एगलेस कुकीज को कैसे सर्व करें: बिना अंडे के बनने वाली यह कुकीज बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएंगी। आप इन्हें एक कप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़ की सामग्री

  • 1 1/2 कप मैदा
  • 1/4 कप दूध
  • 1 टी स्पून सिरका
  • 1 कप मक्खन
  • 1/2 कप चीनी (पाउडर)
  • 1 टी स्पून वनीला एसेंस

माइक्रोवेव एगलेस कुकीज़ बनाने की वि​धि

1.
आटा, दूध, सिरका, मक्खन, चीनी और वनीला को एक साथ मिक्स कर लें।
2.
इसे अच्छी तरह मिलाकर डो तैयार कर लें।
3.
इससे 24 बॉल्स तैयार कर लें और फोर्क की मदद से फ्लैट करें।
4.
इन्हें माइक्रोवेव बेकिंग ट्रे में लगा लें और 1 1/2 - 2 1/4 मिनट के लिए पूरी तरह पकने दें, यह कुकीज के साइज पर भी निर्भर करता है।
5.
एक बार कुकीज को चेक कर लें।
6.
वायर रैक पर रखकर कुकीज को ठंडा होने दें।
7.
बचे हुए मिश्रण से इसी तरह कुकीज बना लें।
Similar Recipes
Language