Advertisement
Story ProgressBack to home

माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री रेसिपी (Mile High Chocolate Pastry Recipe)

माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री
कैसे बनाएं माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री

माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री : चॉकलेट स्पंज की छह परतें चॉकलेट क्रीम के साथ चॉकलेट के टुकड़ों से सजाई जाती हैं. यह मील हाई चॉकलेट पेस्ट्री सभी चॉकलेट लवर्स को काफी पसंद आएगी. आपको यह निश्चित रूप से बेहद ही पसंद आने वाली है!

  • कुल समय 25 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री की सामग्री

  • लेयरिंग के लिए:
  • 900 ग्राम चॉकलेट स्पंज
  • 670 ग्राम डार्क चॉकलेट क्रीम
  • 550 ग्राम लाइट चॉकलेट क्रीम
  • 150 ml (मिली.) चीनी सिरप
  • डार्क चॉकलेट क्रीम के लिए
  • 50 ग्राम व्हीप्ड क्रीम
  • लाइट चॉकलेट क्रीम के लिए
  • 300 ग्राम डार्क चॉकलेट ट्रफल
  • 300 ग्राम व्हीप्ड क्रीम
  • गार्निश करने के लिए
  • 20 ग्राम चॉकलेट स्पंज क्रम्ब्स

माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सबसे पहले चॉकलेट स्पंज की छह शीट बनाएं. बेकिंग और ट्रिमिंग के बाद हर शीट 900 ग्राम ही हो.
2.
चॉकलेट स्पंज की पहली शीट लें. उस पर 100 ग्राम चाशनी छिड़कें.670 ग्राम डार्क चॉकलेट क्रीम लगाकर फैलाएं.
3.
दूसरी परत स्पंज रखें, 150 ग्राम ,चाशनी छिड़कें. 550 ग्राम लाइट चॉकलेट क्रीम लगाकर फैला दें.
4.
डार्क चॉकलेट क्रीम को तीसरी और 5वीं परत में दोहराएं.
5.
चौथी और ऊपर की परत में हल्की चॉकलेट क्रीम को लगाएं. केक को फ्रिज में सेट होने के लिए रखें.
6.
केक को लंबाई के हिसाब से काटें और किनारों पर हल्की चॉकलेट क्रीम लगाएं. ऊपर और किनारों पर चॉकलेट क्रम्ब्स छिड़कें. माइल हाई चॉकलेट पेस्ट्री तैयार है! टिपः नीचे और दूसरी परत में कम चाशनी डालें.
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode