
जानिए कैसे बनाएं मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट
मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट रेसिपी
: यह इंडियन स्वीट रसमलाई के साथ कोकोनट क्रीम फ्रेंच पेस्ट्री का एक नया फ्यूश़न मिलेगा। यह किसी भी खास मौके और फेस्टिवल के लिए एक दिलचस्प डिजर्ट हो सकता है।
मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट की सामग्री
- रसमलाई पैटी के लिए:
- 400 ml (मिली.) दूध
- 20 ग्राम नींबू का रस
- 60 ग्राम ग्रेन शुगर
- 250 ml (मिली.) पानी
- दूध का मिश्रण बनाने के लिए:
- 0.25 ग्राम केसर
- 400 ml (मिली.) दूध
- 10 ग्राम बादाम, गुच्छा
- 10 ग्राम पिस्ता, गुच्छा
- 40 ग्राम ग्रेन शुगर
- मिल फुई शीट के लिए:
- 100 ग्राम मैदा
- 10 ग्राम नमक
- 10 ग्राम मक्खन (बिना नमक के)
- 20 ग्राम पानी
- कोकोनट क्रीम के लिए:
- 200 ग्राम दूध
- 30 ग्राम कैस्टर शुगर
- 10 ग्राम मक्खन (बिना नमक के)
- 20 ग्राम कॉर्न फ्लोर
- 20 ग्राम कोकोनट मिल्क पाउडर
मिल फुइ ऑफ रसमलाई एंड कोकोनट बनाने की विधि
- रसमलाई तैयार करने के लिए:
- 1.दूध उबालें और इसे ठंडा होने दें इसमें नींबू का रस डालें।
- 2.दूध को पूरी तरह फटने चलाएं, इसे एक तरफ रख दें और इसे मलमल के बांधकर लटका दें ताकि इसका एक्ट्रा पानी निकल जाएं.
- 3.इस मिश्रण को नरम होने तक मसलें और इससे समान आकार की पैटी सी बना लें और इसे एक तरफ रख दें।
- 4.पानी और ग्रेन शुगर से चाशनी तैयार करें और इसमें पैटी को डालें।
- 5.इसे ढकें और 10 से 15 मिनट के लिए इसे पकाएं, इसे अब निचोड़कर एक्ट्रा चीनी निकाल लें।
- 6.एक बड़े चम्मच गर्म दूध में कुछ रेशे केसर के डालकर इसे एक तरफ रख दें।
- 7.दूध वाले मिश्रण को कम होने तक पकाएं, इसमें भीगा हुआ केसर डालें और इसमें तैयार की हुई रसमलाई डालें।
- 8.इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें।
- मिल फुई तैयार करने के लिए:
- 1.मिल फुई बनाने के लिए बताई सामग्री और आधे बटर को मिलाकर डो बना लें।
- 2.डो को अच्छी तरह केनेड करें और इसे 3 से 4 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
- 3.मक्खन को नरम करें और इसे आराम से डो में रोल करें।
- 4.डो को मक्खन से लेमिनेट करें और इसे साइड से सील करें।
- 5.इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराएं।
- 6.डो को रोल करें और इसे 200 डिग्री सेल्सियस पर 15 से 20 मिनट के लिए बेक करें।
- कोकोनट क्रीम तैयार करने के लिए:
- 1.दूध और चीनी को एक साथ मिलाएं।
- 2.इसमें नारियल दूध और कॉर्न फ्लोर डालें।
- 3.इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं ताकि गांठे न बनें।
- 4.इसमें आराम से मक्खन डालें।
- असेंबल करें:
- 1.मिल फुई को तीन बराबर भागों में बांट लें।
- 2.रसमलाई का एक्ट्रा दूध निचोड़ लें और इसे मिल फुई शीट पर रखें और इस पर कोकोनट क्रीम को इस पर लगाएं।
- 3.अब रसमलाई पर एक और शीट रखें और नारियल क्रीम की परत लगाएं।
- 4.इस पर दूसरी शीट कवर करें और आपका मिल फुई सर्व करने के लिए तैयार है।
- 5.चेरी लगाकर इसे गार्निश करें।
Key Ingredients: दूध, नींबू का रस, ग्रेन शुगर, पानी, केसर, दूध, बादाम, पिस्ता, ग्रेन शुगर , मैदा, नमक, मक्खन (बिना नमक के), पानी , दूध , कैस्टर शुगर, मक्खन (बिना नमक के), कॉर्न फ्लोर, कोकोनट मिल्क पाउडर