Story ProgressBack to home

मोजरेला टोस्ट रेसिपी (Mozzarella toast Recipe)

मोजरेला टोस्ट
जानिए कैसे बनाएं मोजरेला चीज़ टोस्ट

मोजरेला टोस्ट रेसिपी: मोजरेला चीज़ के साथ आपने कई बार गार्लिक ब्रेड और सैंडविच तैयार किए होंगे और आज हम आपके साथ मोजरेला टोस्ट की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। यह एक यूरोपियन डिश है, जिसे आप ब्रेकफास्ट या फिर स्नैक के तौर पर शाम को चाय के साथ ले सकते हैं।

मोजरेला टोस्ट बनाने के लिए सामग्री: फ्रेंच ब्रेड, चीज, काली मिर्च, नमक, स्प्रिंग अनियन और लहसुन की जरूरत होती है। इस सब सामग्रियों को मिलाकर यह टेस्टी टोस्ट रेडी किया जाता है। इस टोस्ट को बनाने में 20 मिनट का समय ही लगता है। बच्चें हो या बड़े सभी इसे चाव से खाएंगे।

  • कुल समय 20 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

मोजरेला टोस्ट की सामग्री

  • 1 ​क्रस्टी फ्रेंच टोस्ट
  • 100 ग्राम मक्खन
  • 1 टी स्पून गार्लिक, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून गार्डन हर्ब, टुकड़ों में कटा हुआ
  • नमक
  • ताजी पीसी हुई काली मिर्च
  • 1 टेबल स्पून स्प्रिंग अनियन, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 200 ग्राम मोजरेला चीज़, कटा हुआ

मोजरेला टोस्ट बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
ब्रेड को एक इंच मोटाई में काट लें।
2.
एक साइड ग्रिल कर लें।
3.
मक्खन, लहसुन, हर्ब, सी​जनिंग और स्प्रिंग अनियन को एक साथ मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
4.
अब ब्रेड की जो साइड सिकी हुई नहीं है उस पर इसे फैला लें।
5.
इसे चीज़ स्लाइस के साथ कवर कर दें।
6.
टोस्ट को प्रीहीट ग्रिलर में डालकर ग्रिल करें।
7.
चीज को पिघलने दें।
8.
अब टोस्ट को गर्मागर्म सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode