ओवन रोस्टेड फलाफल रेसिपी (Oven-Roasted Falafel Recipe)
जानिए कैसे बनाएं ओवन रोस्टेड फलाफल
Advertisement
ओवन रोस्टेड फलाफल रेसिपी: छोले से बनी क्रिस्पी बॉल्स को नरम पीटा ब्रेड के अंदर जूसी खीरे और सॉस के साथ भरा जाता है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट स्नैक है।
- कुल समय1 घंटा 05 मिनट
- तैयारी का समय 20 मिनट
- पकने का समय 45 मिनट
- आसान
ओवन रोस्टेड फलाफल की सामग्री
- 1 टी स्पून छोले, soaked
- 1 छोटा प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 2-4 लहसुन की कलियां
- 2 टेबल स्पून पासर्ले
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टी स्पून नमक
- एक चुटकी चिली फलेक्स
- 1/4 कप गेंहू का आटा, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- कुकिंग के लिए कनोला आॅयल
- अकपंनिमेंट्स
- तज्ताजिकी
- खीरा, टुकड़ों में कटा हुआ
- लाल प्याज
ओवन रोस्टेड फलाफल बनाने की विधि
1.
ओवन को 425 डिग्री पर प्रीहिट कर लें।
2.
एक फूड प्रोसेसर में छोले, प्याज, लहसुन, हरा धनिया, जीरा, नमक और चिली फेलेक्स डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
3.
इसमें आटा और बेकिंग पाउडर डालकर एक नरम डो बना लें इस मिश्रण से आप रोल करके बॉल्स बना लें।
4.
अगर यह डो चिपचिपा लगे तो आप इस एक बड़ा चम्मच सूखा आटा मिला सकते हैं।
5.
डो को मीटबॉल्स के आकर में रोल करें और पैटी की तरह पतला बना लें।
6.
इन्हें अब बेकिंग ट्रे में लगाएं, यह कलर में डार्क होनी चाहिए.
7.
हर पैटी पर कनोला तेल लगाएं, इन्हें पलट कर दूसरी तरफ भी तेल लगाएं।
8.
इन्हें 15 मिनट के लिए रोस्ट करें, इन्हें 10 मिनट के लिए दूसरी तरफ से भी 10 मिनट के लिए क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने दें।
9.
नरम पीटा में खीरा टमाटर और लाल प्याज लगाकर सर्व करें।