पास्ता इन चीज़ सॉस रेसिपी: शायद ही कोई होगा जिसे पास्ता पसंद न हो। समय के साथ पास्ता काफी लोकप्रिय हो गया है, इसे कई तरह से बनाया जाता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। पास्ता आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में भी बनाकर खा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ पास्ता की नई रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जिन लोगों को चीज़ काफी पसंद हैं उन्हें यह पास्ता खूब पसंद आएगा, क्योंकि इसमें ढेर सारी चीज़ का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप सिर्फ 30 मिनट में बना सकते हैं।
पास्ता इन चीज़ सॉस की सामग्री
1 कप दूध
2 टेबल स्पून मैदा
1 टेबल स्पून मक्खन
1 टेबल स्पून कालीमिर्च पाउडर
1/8 टेबल स्पून जायफल, कद्दूकस
1/4 कप चीज़, कद्दूकस
200 ग्राम पास्ता (आपकी पसंद का)
पास्ता इन चीज़ सॉस बनाने की विधि
1.एक हैवी बेस पैन में मक्खन डालकर गर्म करें, इसमें मैदा डालकर उसके हल्का रंग बदलने तक भूनें।
2.इसमें आराम से दूध डालें, इसे लगातार चलाएं ताकि इसमें गांठे न पड़े।
3.इसमें एक उबाल आने दें। आंच को कम दें और इसे 2 से 3 मिनट के लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि यह पैन में लगे नहीं।
4.इसमें नमक, कालीमिर्च के अलावा आप अपने हिसाब से सीजनिंग भी डाल सकते हैं।
5.इसमें कददूकस की हुई चीज़ डालें थोड़ी देर पकने के बाद चीज़ सॉस तैयार हो जाएगी।
6.आप चाहे तो इसमें इसमें वाइन, क्रीम और हर्ब भी डाल सकते हैं। इसमें उबला हुआ पास्ता डालें।
7.पास्ता में उबाल आने दें और इसमें वाइट सॉस डालें।