Story ProgressBack to home
अनार टी मार्टिनी रेसिपी (Pomegranate Tea Martini Recipe)
- Madhav Sarda

कैसे बनाएं अनार टी मार्टिनी
अनार टी मार्टिनी रेसिपी : ताजा अनार के रस, अदरक जूलिएन्स और हरी चाय से बना एक ताज़ा मिश्रण. यह शाम के समय पीने के लिए एकदम परफेक्ट है
- कुल समय 10 मिनट
- तैयारी का समय 05 मिनट
- पकने का समय 05 मिनट
- कितने लोगों के लिए1
- आसान

अनार टी मार्टिनी की सामग्री
- 2 टेबल स्पून ताजे अनार के दाने
- 4 अदरक जुलिएन्स
- 130 ml (मिली.) ग्रीन टी
- 60 ml (मिली.) अनार का रस
- क्रश बर्फ के टुकड़े
- 10-15 ml (मिली.) नींबू का रस
- 1 तुलसी की टहनी ;गार्निशिंग के लिए
अनार टी मार्टिनी बनाने की विधि
HideShow Media1.
ग्रीन टी बनाएं और इसे 30 मिनट के लिए ठंडा होने दें.
2.
एक कॉकटेल शेकर में नींबू का रस, अदरक और अनार के दाने मिलाएं.
3.
क्रश बर्फ के टुकड़े, ग्रीन टी और अनार का रस डालें.
4.
जोर से हिलाएं और मिश्रण को मार्टिनी गिलास में छान लें.
5.
टिप: मॉकटेल को तुलसी के पत्तों से सजाएं ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए.