
जानिए कैसे बनाएं पम्पकिन एंड कॉर्न सेलोनी विद ट्रफल क्रीम सॉस
पम्पकिन एंड कॉर्न सेलोनी विद ट्रफल क्रीम सॉस रेसिपी: प्यार के इस मौसम में आप अपने किसी खास को इस चीज़ी डिश के साथ स्पेशल फील करा सकते हैं। मॉजरेला, पार्मेजन और स्कैमॉर्जा चीज़ के साथ सीताफल, भूट्टे के दाने, रोजमैरी और वाइट वाइन को मिलाकर इस डिश को परफेक्शन के साथ बेक किया जाता है। पासर्ले से गार्निश करके इसे आप सर्व कर सकते हैं।
पम्पकिन एंड कॉर्न सेलोनी विद ट्रफल क्रीम सॉस की सामग्री
- 100 gms सूजी का आटा
- 3 पीस अंडे
- 400 ग्राम अंडे
- 50 ग्राम मैदा
- 100 ग्राम मक्खन
- 100 ग्राम भुट्टे के दाने
- 50 ग्राम पार्मेजन चीज़
- 50 ग्राम मॉजरेला चीज़
- 20 ग्राम स्कैमॉरजा चीज़
- 200 ग्राम सीताफल
- 20 ml (मिली.) वाइट वाइन
- 5 ग्राम रोजमैरी
- 15 ml (मिली.) ट्रफल आॅयल
- 50 ग्राम कुकींग क्रीम
- 30 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- 30 ग्राम लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
- 20 ग्राम पासर्ले, टुकड़ों में कटा हुआ
पम्पकिन एंड कॉर्न सेलोनी विद ट्रफल क्रीम सॉस बनाने की विधि
- 1.सूजी का आटा और अंडे मिलाकर पास्ता डो तैयार कर लें।
- 2.पास्ता डो को 10 इंच लम्बी बेलकर रख लें।
- 3.मैदा, मक्खन और दूध को मिलाकर पनदा सॉस बना लें। उबालें और इसे एक तरफ ठंडा होने के लिए रख दें।
- 4.भुट्टे के दानों को काट लें। अब इन्हें प्याज और लहसुन के साथ भूनें, इसमें क्रीम डालकर कॉर्न को पकाएं। इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
- 5.सीताफल लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें रोजमैरी, वाइट वाइन, नमक और कालीमिर्च डालकर अच्छे से मिला लें और ओवन में रोस्ट कर लें।
- 6.अब पास्ता शीट लें, इसमें पनदा सॉस डालें और इसी के बाद कॉर्न मिश्रण, मॉजरेला, स्कैमोरज़ा चीज़ को पास्ता शीट पर लगाएं।
- 7.अब इसमें रोस्टेड सीताफल डाले इस पर ही चीज़ डालकर दूसरी शीट लगाकर इसे रोल कर लें और बराबर साइज में काट लें।
- 8.ट्रफल क्रीम बनाने के लिए पार्मेजन चीज़ और ट्रफल आॅयल को मिलाएं।
- 9.एक प्लेट लें, इस पर थोड़ी क्रीम सॉस और चीज सॉस पर सेलोनी रखें। अब इस पर क्रीम रखें और पार्मेजन चीज़ डालें। अच्छे से बेक करें।
- 10.ताजी कटी पासर्ले से इसे गार्निश करें।
Key Ingredients: सूजी का आटा, अंडे, अंडे, मैदा, मक्खन, भुट्टे के दाने, पार्मेजन चीज़, मॉजरेला चीज़, स्कैमॉरजा चीज़, सीताफल, वाइट वाइन, रोजमैरी, ट्रफल आॅयल, कुकींग क्रीम, प्याज, लहसुन, पासर्ले