क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड रेसिपी (Quinoa coconut crumble custard Recipe)

जानिए कैसे बनाएं क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड
Advertisement

क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड रेसिपी: यह एक बहुत ही मजेदार डिजर्ट है जिसे क्निोआ की गुडनेस के साथ बनाया गया है और आप इसे बिना किसी गिल्ट के खा सकते हैं। नारियल, ओट्स, नट्स और क्निोआ इसे एक क्रंची टेस्ट देते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 10 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 50 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड की सामग्री

  • क्निोआ क्रम्बल:
  • 180 ग्राम क्निोआ (पका हुआ)
  • 90 ग्राम ओट्स
  • 3 ग्राम दालचीनी पाउडर
  • एक चुटकी नमक
  • 30 ग्राम ब्राउन शुगर या गुड़
  • 120 ग्राम नट्स
  • 75 ग्राम कोकोनट्स फलेक्स
  • 2 बड़ा अंडे
  • कस्टर्ड पुडिंग मिक्स:
  • 180 ग्राम क्निोआ
  • 960 ml (मिली.) नारियल दूध
  • 113 ग्राम मैपल सिरप
  • 10 ml (मिली.) वनीला एक्ट्रैक्ट
  • 5 ग्राम दालचीनी पाउडर
  • एक चुटकी नमक
  • 30 ग्राम शहद

क्निोआ कोकोनट क्रम्बल कस्टर्ड बनाने की वि​धि

क्निोआ क्रम्बल बनाने के लिए:

1.
ओवन को 305​ डिग्री पर प्रीहिट करें।
2.
एक बड़े बाउल में क्निोआ, ओट्स और कटे हुए नट्स मिक्स करें। एक दूसरे छोटे बाउल में दा​लचीनी, ब्राउन शुगर और नमक मिला। इसे मिश्रण को क्निोओ और ओट्स मिश्रण में मिलाएं। एक बार जब नट्स अच्छे से मिल जाए और तो इसमें अंडा डालकर मिलाएं।
3.
छोटे मोल्डस में स्प्रे कर लें और इस बात का ध्यान रखें की हर मोल्ड स्प्रे किया हुआ हो।
4.
इसे 15 स 20 मिनट के लिए बेक करे और ठंडा होने दें।
5.
एक बार क्रम्बल ठंडा हो जाए तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। इसे गर्म सर्व किया जा सकता है, कुकीज़ ​डिप और चॉकलेट के साथ

कस्टर्ड पुडिंग मिक्स तैयार करने के लिए:

1.
क्निोआ को छलनी के डाले। इसमें ठंडे के पानी के साथ छान लें।
2.
एक मीडियम पॉट में क्निोओ, नारियल दूध, मैपल सिरप, वनीला एक्ट्रैक्ट, दालचीनी, शहद और नमक डालकर मिलाएं।
3.
इसमें मीडियम आंच पर उबाल आने दें। आंच को कम दें और ढक दें, ढक्कन को हल्का सा खुला रखें ताकि स्टीम बाहर निकलती र​हे। इसे धीमी आंच पर 25 मिनट के लिए पकाएं, 5 मिनट लगातार चलाते रहें।
4.
ढक्कन हटाएं और इसे 5 मिनट के धीमी आंच पर पकने दें या पुडिंग गाढ़ी न हो जाएं और क्निोआ पूरा दूध न सोख ले। इसे आंच से हटा लें।
5.
सर्विंग बाउल में आधा क्निोआ क्रम्बल डालें। इस पर क्निोआ पुडिंग डाले।
6.
पुडिंग की परत लगाते है इसके बीच में फ्रूटस और नट्स डाल सकते हैं।
7.
बाउल में डालने के बाद इसे सर्व करने से पहले थोड़ा ठंडा करें। इसके अलावा एक्ट्रा दालचीनी, शहद, नट्स और ताजे फ्रूट्स डालें।
Similar Recipes
Language