Advertisement
Story ProgressBack to home

सेवइयां रेसिपी (Seviyan Recipe)

सेवइयां
कैसे बनाएं सेवइयां

सेवइयां रेसिपी: इस क्विक एंड इजी सेवइयां रेसिपी के साथ अपनी भूख को संतुष्ट करें. इसे बनाने के लिए कम से कम सामग्री की जश्रत होती है और गर्म या ठंडा इसका मजा लिया जा सकता है.

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

सेवइयां की सामग्री

  • 500 gms सेंवई
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 10 ग्राम पिस्ता
  • 10 ग्राम बादाम के गुच्छे
  • 50 ग्राम देसी घी
  • 50 ग्राम खोया
  • 2 ग्राम हरी इलायची पाउडर

सेवइयां बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक गहरे तले के पैन में घी गरम करें. सेवइयां डालकर सुनहरा होने तक भूनें. एक बार हो जाने के बाद, आंच से हटा दें और एक तरफ रख दें.
2.
एक पैन में दूध उबालें. कटे हुए मेवे डालें और 2.3 मिनट तक पकाएं. चीनी डालें और दूध के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
3.
खोया को कद्दूकस करके दूध में डाल दें. मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. सेवइयां डालें और 5 मिनट तक या तरल न रहने तक पकाएं.
4.
इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. कटे हुए मेवे से गार्निश करें और ठंडा या गर्म मला लें!
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com