Advertisement
Story ProgressBack to home

साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स रेसिपी (Southern fried chicken tenders Recipe)

साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स
जानिए कैसे बनाएं साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स

साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स रेसिपी: यह एक बहुत ही पसंदीदा फूड फिंगर है, अगर आप घर पर अपने दोस्तों के साथ गेम खेल रहे हैं या फिर मूवी देख रहे हैं तो उस समय के लिए बहुत ही बढ़िया है. यह रेसिपी ड्यूटी फ्री, गुरूग्राम की एक्सक्यूसिव रेसिपी है और जो लोग गेम्स ऑफ थ्रोन्स के दिवाने हैं उनके लिए बहुत ही मजेदार है। इसे मस्टर्ड डिप के साथ सर्व करें।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • मीडियम

साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स की सामग्री

  • 400 gms चिकन ब्रेस्ट (20 स्ट्रिप्स काटे, 20 ग्राम की)
  • 150 ग्राम मैदा
  • नमक
  • ​तीखी लाल मिर्च
  • 2 अंडे
  • 150 ग्राम ब्रेड क्रम्बस
  • 300 ग्राम वाइट कैबेज स्लॉ
  • 10 पासर्ले की टहनी
  • 250 ml (मिली.) शहद-मस्टर्ड डिप
  • 40 ग्राम ग्रीन बेल पैपर, जूलियन

साउथर्न फ्राइड चिकन टेंडरर्स बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैदे में नमक और कालीमिर्च डालकर मिक्स करें।
2.
चिकन स्ट्रिप्स को मैदे में टॉस करें और अंडे के घोल में डालें।
3.
इसके बाद इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में डालकर लपेटें।
4.
स्ट्रिप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक डिप फ्राई करें।
5.
वाइट कैबेज स्लॉ और ग्रीन पैपर से प्लेट को गार्निश करें।
6.
चिकन स्ट्रिप्स को हनी मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें।
7.
पासर्ले से गार्निश करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode