Advertisement
Story ProgressBack to home

सोया मिल्क रेसिपी (Soya milk Recipe)

सोया मिल्क
जानिए कैसे बनाएं सोया मिल्क

सोया मिल्क रेसिपी: होममेड सोया मिल्क में आपको नटी फ्लेवर होता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। लैकटोज इनटोलरेंस का अच्छा विकल्प है। इसके अलावा वीगन और वेजिटेरियन्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

सोया मिल्क की सामग्री

  • 1 कप सोयाबीन
  • गर्म पानी

सोया मिल्क बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
सोया बीन्स को एक बड़े बाउल में पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें। (क्रीमी बनाने के लिए कम से कम 12 घंटे)
2.
अगले दिन उन बीन्स को अलग कर दें जो नरम नहीं हुए हैं।
3.
बीन्स को धोएं और लूज स्किन को अलग कर दें।
4.
इन्हें दोबारा 12 घंटे के लिए भिगो दें।
5.
एक ब्लेंडर में बीन्स के साथ 2 से 3 कप पानी डालें। इसे स्मूद होने तक पीसें, जरूरत पड़ने पर और पानी डाल सकते हैं।
6.
छलनी की मदद से इसे छान लें, बीन्स को दबाकर इससे दूध निकालें।
7.
एक बर्तन में सोया मिल्क और 2 से 3 कप गर्म पानी डालकर इसमें उबाल आने दें। इसे चलाएं और स्किम फॉर्म में आने दें।
8.
आंच धीमी कर दें और इसे बीच बीच में हिलाएं, 20 मिनट तक पकाएं। जरूरत पड़ने पर और पानी डालें।
9.
इसमें गुड़ या ​कच्ची खांड स्वाद के लिए डाल सकते हैं। अगर आपको वनीला पसंद हैं तो आप वो इसमें डाल सकते हैं।
10.
दूध को ठंडा करके फ्रिज में 2 से 3 तीन दिन के लिए सकते हैं।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com