Advertisement

स्प्रिंग रोल रेसिपी (Spring rolls Recipe)

जानिए कैसे बनाऐ स्प्रिंग रोल्स कैसे बनाएं।
Advertisement

स्प्रिंग रोल रेसिपी: चाइनीज खाने के शौकीन लोगों को स्प्रिंग रोल्स काफी पसंद होते हैं। बड़ों से लेकर बच्चे तक इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसे बनाना काफी आसान है।आप चाहे तो स्प्रिंग रोल की फीलिंग सब्जी के अलावा नूडल्स से भी बना सकते हैं। कभी-कभी लोग इन दोनों को मिलाकर भी इसकी फीलिंग तैयार करते हैं। इसे आप स्नैक के रूप में टी टाइम या फिर डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

स्प्रिंग रोल बनाने के लिए सामग्री: स्प्रिंग रोल को आप 30 से 35 मिनट में बना सकते हैं। इस रेसिपी में स्प्रिंग रोल बनाने के लिए बंदगोभी, गाजर और हरे प्याज का इस्तेमाल किया गया है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

स्प्रिंग रोल की सामग्री

  • पैनकेक बनाने के लिए:
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 अंडा
  • 1/4 टी स्पून नमक
  • 1/4 कप पानी
  • 1/4 कप दूध
  • 3 बड़े चम्मच (तेल और पानी को एक साथ मिलाएं।) तेल
  • फीलिंग बनाने के लिए:
  • 1 कप पतागोभी , बारीक कटा हुआ
  • 1 कप स्प्रिंग अनियन
  • 1 कप गाजर, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 2 टेबल स्पून तेल
  • 4 कलियां लहसुन
  • 1 टी स्पून सोया सॉस
  • 2 टेबल स्पून सेलेरी
  • 1 बड़ा चम्मच (पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें।) आटा
  • तलने के लिए तेल

स्प्रिंग रोल बनाने की वि​धि

1.
पैनकेक की सामग्री को मिलाकर पैनकेक तैयार करें।
2.
एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और प्याज डालें, तेज आंच पर प्याज के नरम होने तक भूनें।
3.
इसमें बाकी बची हुई सामग्री डालें और कुछ तेज आंच पर पकाएं।
4.
एक पैनकेक लें और इसके किनारों पर तैयार किया हुआ घोल लगाएं।
5.
इसमें फीलिंग भरें, इसके बाद इसे आखिरी तक फोल्ड करें, किनारों को आटे का घोल लगाकर अच्छे से सील कर दें।
6.
यह बहुत महत्वपूर्ण की इसे अच्छे से सील किया जाता है, ताकि फ्राई करते वक्त यह तेल में बिखर न जाएं। पैनकेक को दो बार फ्राई करें।
Similar Recipes
Language