Advertisement
Story ProgressBack to home

स्टीम बन्नी चिकन बाओ रेसिपी (Steam bunny chicken bao Recipe)

स्टीम बन्नी चिकन बाओ
जानिए कैसे बनाएं स्टीम बन्नी चिकन बाओ

स्टीम बन्नी चिकन बाओ रेसिपी: ईस्टर का त्योहार नजदीक है, हमने यहां ब्रंच के लिए ऐसी रेसिपी तैयार की है जिसे आप अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह रेसिपी है स्टीम चिकन बाओ की जिसे चिकन कीमा की फीलिंग किया गया है, इसे आप आसनी से घर पर बना सकते हैं।

  • कुल समय2 घंटे
  • तैयारी का समय 40 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

स्टीम बन्नी चिकन बाओ की सामग्री

  • 12 बन्स
  • डो के लिए:
  • 400 ग्राम मैदा
  • 7 ग्राम ड्राई यीस्ट
  • 5 टी स्पून चीनी
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • गर्म पानी
  • फीलिंग के लिए:
  • 150 ग्राम चिकन कीमा
  • 2 बड़ा अंडे
  • 2 टी स्पून सोय सॉस
  • 1 टी स्पून चीनी
  • 1 टी स्पून तिल का तेल
  • 5 ml (मिली.) वूस्टरशर सॉस
  • 3 टेबल स्पून चाइव्स
  • 20 ग्राम अरोमैट पाउडर

स्टीम बन्नी चिकन बाओ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैदा, चीनी और नमक को एक साथ मिलाएं।
2.
एक दूसरे बाउल में 330 ml गर्म पानी लें, इसमें ड्राई यीस्ट डालें। 10 मिनट का इंतजार करें और इसमें तैयार किया गया मिश्रण डाले और इसे स्मूद होने तक गूंथ लें।
3.
गीले कपड़े से इसे 30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
4.
इस दौरान फीलिंग कर लें। एक पैन को गर्म करें, इसमें तिल का तेल और चिकन कीमा डालें। इसे चलाएं।
5.
इसे अच्छी तरह से पकाएं और इसमें अंडा, सोय सॉस, चीनी, वूस्टरशर सॉस, चाइव्स और अरोमैट पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और इसे ठंडा होने दें।
6.
अब इसे बैरल शेप में बेल लें, कैंची की मदद से डो को खरगोश के आकार में इसके कान और मुंह को काटकर आकार दें।
7.
स्टीमर को गर्म करे और मीडियम आंच पर बन्स को 8 मिनट के लिए स्टीम करें, जब तक यह फूल न जाएं।
8.
बाओं तैयार हैं, इसे ग्रीन पैपर सॉस के साथ सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode