स्ट्रॉबेरी किनोआ रेसिपी: Strawberry quinoa Recipe in Hindi | Strawberry quinoa Banane Ki Vidhi
Advertisement
Story ProgressBack to home

स्ट्रॉबेरी किनोआ रेसिपी (Strawberry quinoa Recipe)

  • स्ट्रॉबेरी किनोआ
  • स्ट्रॉबेरी किनोआ
जानिए कैसे बनाएं स्ट्रॉबेरी किनोआ

स्ट्रॉबेरी किनोआ रेसिपी: स्ट्रॉबेरी और किनोआ से बनी यह रेसिपी सुपर हेल्दी और रिफ्रेशिंग है। किनोआ फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है और इस आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। स्ट्रॉबेरी के साथ बनने वाली यह डिश परफेक्ट ब्रेकफास्ट स्नैक है।

  • कुल समय1 घंटा 25 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

स्ट्रॉबेरी किनोआ की सामग्री

  • 40 gms स्ट्रॉबेरी
  • 100 ग्राम किनोआ
  • 1 टी स्पून जैतुन का तेल
  • एक चुटकी काली मिर्च
  • 25 कप पार्मेजन चीज
  • 1 टी स्पून वाइट वाइन सिरका
  • 1 टी स्पून नमक
  • 20 ग्राम मोटा पिसा गेंहू
  • 1 आॅरेंज
  • 2 टहनी पासर्ले की पत्तियां
  • 20 ग्राम शिमला मिर्च

स्ट्रॉबेरी किनोआ बनाने की वि​धि

1.
किनोआ को उबाल लें और उसे ठंडा होने दें।
2.
इसमें बेल पैपर, नींबू का रस, नमक, कालीमिर्च और जैतुन का तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3.
अब एक मोल्ड लें और इसमें एक लेयर कटी हुई स्ट्रॉबेरी की फैला दें, इस पर एक लेयर किनोआ मिश्रण की लगाएं और दोबारा स्ट्रॉबेरी की परत लगाएं।
4.
इसे सेट होने दें। मोल्ड को हटाएं, गेंहू से गार्निश करें।
5.
इसे ठंडा करके सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode