Story ProgressBack to home
टोमैटो पनीर रेसिपी (Tomato paneer Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं टोमैटो पनीर
टोमैटो पनीर रेसिपी: यह एक लो फैट पनीर रेसिपी है जिसे पनीर और टमाटर के मेल से बनाया गया है। टेस्ट के लिए इसमें चुटकी भर चीनी और हल्के मसालों के साथ जैतून के तेल का इस्तेमाल किया गया है।
- कुल समय 30 मिनट
- तैयारी का समय 20 मिनट
- पकने का समय 10 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

टोमैटो पनीर की सामग्री
- 1 टेबल स्पून जैतून का तेल
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 चक्रफूल
- 1/2 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1/2 शिमला मिर्च
- 1 1/2 कप टोमैटो प्यूरी
- 1 कप पनीर
- 1-2 टी स्पून चीनी
- स्वादानुसार नमक
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/4 कप दूध
- गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
टोमैटो पनीर बनाने की विधि
HideShow Media1.
एक पैन में जैतून का तेल लें इसमें जीरा, चक्रफूल और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
2.
इसमें कटी हुई शिमला मिर्च डालें। इसें एक मिनट के लिए भूनें।
3.
टमाटर की प्यूरी डालें। इसमें नमक, गरम मसाला और चीनी डालें। तेल अलग होने तक इसे पकाएं।
4.
इसमें दूूध डालें। अच्छी तरह मिलाएं। पनीर के टुकड़े डाले और धीमी आंच पर 2 मिनट तक इसे पकने दें। दूध को ओवर कुछ न करें वरना यह फट सकता है।
5.
हरा धनिया डालकर गार्निश करके सर्व करें।
6.
नोट: पनीर के टुकड़ों नॉनस्टिक पैन पर हल्का सा ग्रिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप हरी मिर्च को भी लम्बाई में काट कर डाल सकते हैं।