Advertisement
Story ProgressBack to home

टोमैटो सालसा रेसिपी (Tomato Salsa Recipe)

टोमैटो सालसा
जानिए कैसे बनाएं टोमैटो सालसा

टोमैटो सालसा रेसिपी: टोमैटो सालसा एक मैक्सिकन रेसिपी है और अगर आप भी मैक्सिकन फूड के शौकीन हैं तो आपको टोमैटो सालस पसंद आएगा। यह एक तरह की डिप है जिसे चिप्स, नूडल्स, नाचोस और मैक्सिकन बीन राइस के साथ सर्व किया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है, आप भी इस ​रेसिपी को घर पर ट्राई करें।

टोमैटो सालसा बनाने के लिए सामग्री: इसे बनाना बहुत ही आसान है। रसेदार टमाटर और स्मोकी प्याज़ से इस क्लासिक सालसा को तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए आपको टमाटर, प्याज, धनिया, नींबू का रस और कालीमिर्च की जरूरत होती है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

टोमैटो सालसा की सामग्री

  • 4 हल्के मुलायम टमाटर
  • 6 to 8 धनिया
  • 1/2 प्याज़
  • 1 हरी मिर्च
  • 1/2 नींबू का रस
  • नमक
  • काली मिर्च

टोमैटो सालसा बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
गैस पर प्याज़ रख कर हल्का झुलसा लें।
2.
जब इसका छिलका फूल जाए, तो इसे आंच से उतार कर 15 मिनट के लिए साइड रख दें।
3.
इसके बाद छील लें।
4.
सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं।
5.
10 मिनट के लिए साइड रखें। सर्व करें।
6.
प्याज़ या लहसुन को तेज़ गर्म तवे पर रखें।
7.
इसे हिलाते रहे, जब तक इसका छिलका काला न पड़ जाए।
8.
फिर इन्हें ठंडा होने के लिए साइड रख दें (कई लोग इसे प्लास्टिक के बैग में रखना पसंद करते हैं)।
9.
इसके बाद इसे छील लें।
10.
ये प्याज़ या लहसुन आपकी डिश को काफी अच्छा स्मोकी स्वाद देगी।
11.
साथ ही ऐसा करने के बाद प्याज़ काफी रसेदार भी हो जाएगी।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com