Advertisement

ट्राइकलर चीज़केक रेसिपी (Tricolor cheesecake Recipe)

जानिए कैसे बनाएं ट्राइकलर चीज़ केक
Advertisement

ट्राइकलर चीज़केक रेसिपी: यह एक स्वादिष्ट ग्रीक डिश है, चीज़केक एक ऐसा डिजर्ट है जिसे आप कभी भी न नहीं कह सकते हैं। क्रीम चीज़ की लेयर के साथ एक बिल्कुल का स्वाद काफी मजेदार लगता है और यह सभी ऐज ग्रुप के लोगों द्वारा पसंद किया जाता ​है। यहां हम आपके लिए स्पेशल ट्राइकलर चीज़केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे एडिबल फूड कलर से बनाया गया है। इस टेस्टी केक को बनाकर आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 35 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ट्राइकलर चीज़केक की सामग्री

  • 800 gms क्रीम चीज
  • 500 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 8 अंडे का पीला भाग
  • 15 ग्राम कॉर्नफलोर
  • 15 ग्राम मैदा
  • 200 ग्राम क्रीम
  • कुछ बूंदे वनीला एसेंस
  • 150 ग्राम कुकीज़ क्रम्बस
  • 75 ग्राम मक्खन

ट्राइकलर चीज़केक बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 130 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। केक टिन को ग्रीस कर लें।
2.
बिस्कुट को प्लास्टिक बैग में डालकर बेलन से क्रश कर लें।
3.
मक्खन को पिघालकर इसमें बिस्कुट डालें, इसे चलाएं। इसे केक टिन में डालकर बराबर लेयर में लगाएं।
4.
इसे 10 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें। इसे बाहर निकालकर ठंडा होने दे और इस दौरान आप फीलिंग तैयार करें।
5.
एक बड़े बाउल में क्रीम चीज़ और चीनी को एक साथ फेंट लें, इसके बाद इसमें सॉर क्रीम, वनिला एसेंस और मैदा डालें। फिर अंडे और वनिला एसेंस डालकर अच्छे से फेंटें।
6.
इस चीज़ क्रीम को बिस्कुट बेस पर डालकर ओवन में 45 मिनट के लिउ 130 सेल्सियस डिग्री पर बेक करें। चीजकेक के सेट होने के बाद इसके ऊपर क्रीम रखें। इसके किनारे हल्के से गोल्डन होंगे।
7.
एक बार जब चीजकेक तैयार हो जाएं तो ओवन को बंद कर दें और ओवन का दरवाजा खुला रहने चीज़केक को ओवन में ही ठंडा होने दें, इससे केक में क्रैक नहीं आएंगे।
8.
एक बार जब ओवन पूरी तरह ठंडा हो जाए तो आप चीज़केक को पूरी तरह ठंडा होने दे उसके बाद ही केक टिन से निकालें।
Similar Recipes
Language