Advertisement
Story ProgressBack to home

ट्राओ ऑफ मूज रेसिपी (Trio of mousse Recipe)

ट्राओ ऑफ मूज
जानिए कैसे बनाएं ट्राओ ऑफ मूज

ट्राओ ऑफ मूज रेसिपी: स्वादिष्ट विप्ड क्रीम, टैंगी आॅरेंज प्यूरी और ​कीवी प्यूरी को मिलाकर तैयार किया गया यह डिजर्ट बहुत ही बढ़िया है जिसे इस बार स्वंतत्रता दिवस के मौके पर आप आराम से घर पर बना सकते हैं.

  • कुल समय1 घंटा 15 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 55 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

ट्राओ ऑफ मूज की सामग्री

  • 4 अंडे का पीला भाग
  • 50 ग्राम चीनी
  • 200 ग्राम विप्ड क्रीम
  • 100 ग्राम वाइट चॉकलेट, पिघला हुआ
  • 70 ग्राम कुकिंग क्रीम
  • 40 ग्राम संतरे की प्यूरी
  • 40 ग्राम कीवी प्यूरी

ट्राओ ऑफ मूज बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कुकिंग क्रीम को उबाल लें और एक तरफ रख दें।
2.
अंडे का पीला भाग और चीनी मिलाएं।
3.
अंडे का पीला भाग और चीनी के मिश्रण को उबली हुई कुकिंग क्रीम में मिलाएं।
4.
पिघली हुई वाइट चॉकलेट को इस मिश्रण में मिलाएं।
5.
इसमें विप्ड क्रीम को आराम से मिक्स करें।
6.
इस मिश्रण को तीन बाउल में बांट दें।
7.
एक बाउल में संतरे की प्यूरी डालें।
8.
इसमें दूसरे बाउल में कीवी प्यूरी डालें और तीसरे बाउल को ऐसे ही रहने दें।
9.
इस मिश्रण को अब तिरंगे के रंग के अनुसार सर्विंग बाउल या गिलास में लगाएं।
10.
ठंडा करके सर्व करें।
11.
चेरी लगाकर इसे गार्निश करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com