वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट रेसिपी (Valentine chocolate feaulliant Recipe)

जानिए कैसे बनाएं वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट
Advertisement

वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट रेसिपी: यह एक बहुत ही बढ़िया चॉकलेट डिजर्ट है और प्यार के दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बहुत ही अच्छा आॅप्शन है। चॉकलेट मूज़ और चमकदार मैरंग शीट के साथ इस बेहतरीन डिजर्ट को तैयार किया जाता है। इस टेस्टी डिजर्ट के साथ आप अपना वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट की सामग्री

  • 80 gms डार्क चॉकलेट
  • 20 ग्राम अंडे
  • 20 ml (मिली.) दूध
  • 6 ग्राम कैस्टर शुगर
  • 60 ग्राम फ्रेश क्रीम
  • 30 ग्राम आइसिंग शुगर
  • 6 ग्राम कोको पाउडर
  • 4 ग्राम ग्लूकोज
  • 4 ग्राम जिलेटिन
  • रेड ग्लेज के लिए:
  • 200 ml (मिली.) पानी
  • 300 ग्राम चीनी
  • 25 ग्राम लिक्विड ग्लूकोज
  • 200 ग्राम मिल्कमेड
  • 300 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • 22 ग्राम जिलेटिन

वैलेंटाइन चॉकलेट फ्यूलेंट बनाने की वि​धि

1.
एग वाइट और कैस्टर शुगर को मिलाकर मैंरग शी बना लें।
2.
इसमें कोको पाउडर और आइसिंग शुगर डालें।
3.
मैरंग को बेकिंग ट्रे पर फैलाएं और 110 डिग्री पर 90 मिनट के लिए बेक करें।
4.
मूज के लिए अंडे के पीले भाग और चीनी को फेंटें।
5.
दूध को उबालें और इसे अंडों पर डालते हुए एंग्लाइज़ बनाएं।
6.
एंग्लाइज़ को चॉकलेट में डालकर गनाश बनाएं।
7.
इसे विप्ड क्रीम को गनाश में मिलाएं और चॉकलेट मूज तैयार करें।
8.
इस मिश्रण को मोल्ड्स में डालें और चॉकलेट मैरंग डिस्क के डोम के बीच में लगाएं।
9.
इन्हें फ्रिज में रखें। इसके बाद मोल्ड से निकालें।
10.
रेड ग्लेज के लिए, पानी उबालें, इसमें चीनी और लिक्विड ग्लूकोज एक साथ डालें।
11.
इसमें मिल्कमेड डालें। वाइट चॉकलेट को पिघालकर इसे मिश्रण में डालें। सबसे आखिरी में जिलेटिन डालें।
12.
इसमें रेड कलर डालें और ठंडा होने दें।
13.
फ्यूलेंट के लिए वाइट चॉकलेट को रेड कलर के साथ मिलाएं।
14.
इन सभी चीजों को डोम पर लगाएं।
Similar Recipes
Language