Story ProgressBack to home

वैलेंटाइन सूशी रोल रेसिपी (Valentine sushi roll Recipe)

वैलेंटाइन सूशी रोल
जानिए कैसे बनाएं

वैलेंटाइन सूशी रोल रेसिपी: इन हार्ट शेप सूशी रोल्स के साथ आप भी अपने प्यार को जैपनिस स्टाइल में सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह हार्ट शेप सूशी रोल्स आपकी फेवरेट फीलिंग से तैयार किया गया है। यह एक बेहतरीन तरीका है अपने प्यार का इजहार करने के लिए।

  • कुल समय2 घंटे
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

वैलेंटाइन सूशी रोल की सामग्री

  • 80 gms चावल(पके हुए)
  • 1 नोरी सीवीड
  • 15 ml (मिली.) सूशी सिरका
  • 20 कप सॉया सॉस
  • 10 ग्राम वासाबी पेस्ट
  • 20 ml (मिली.) सूशी अदरक (वैकल्पिक)
  • 50 ग्राम एवोकाडो
  • 80 gms रॉ टूना या सैलमन
  • 10 ग्राम टोबिको फिश रिओ एग (वैकल्पिक)
  • 3 ग्राम तिल के बीच
  • 5 ग्राम माइक्रो ग्रीन्स
  • 10 ग्राम स्पाइसी जैपनिस मेयो
  • 10 ml (मिली.) तेरयाकी सॉस
  • 30 ग्राम खीरा

वैलेंटाइन सूशी रोल बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
मैकीजूशी बनाने से पहले बनाने से पहले सूशी राइस तैयार करने की जरूरत है, इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
2.
एवोकाडो और फिश को लम्बी और पतली स्ट्रीप्स में काट लें। कोशिश करे की दोनों मोटाई 2 सेमी से कट न हो।
3.
नोरी सीवीड की सिंगल शीट लें और इस पके हुए चावल लगाने से पहले इसे आधा काट लें। इस चावल को फैलाएं, इसके बाद एवोकाडो और ​फिश के टुकड़े लगाएं, नोरी सीवीड को पूरी तरह कवर कर दें।
4.
अब नोरी को सामने के किनारे से पकड़कर गोलाकार में रोल करें।
5.
इस बात का ख्याल रखें कि एवोकाडो और फिश के टुकड़े किनारे से बाहर न निकल जाए। टोबिको फिश एग या तिल चावल की सी​जनिंग पर फैलाएं, और इस पर अब प्लास्टिक फिल्म इस पर लगाएं।
6.
सूशी रोल मैट का इस्तेमाल करते हुए आप इसे रोल करें जिससे टाइट और सॉलिड रहें। इसके बाद इसे रोल करें तो सारी फिलिंग बाहर आने लगेंगी। इस बात का ध्यान रखना है कि सूशी रोल हार्ट शेप में ही बनें।
7.
अब इस पर से प्लास्टिक को आराम से निकालें ओर इसे पूरी तरह से हार्ट का आकार दें। इसके बाद सूशी की बेहतरीन प्लेटिंग करके सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode