
जानिए कैसे बनाएं वाइट चॉकलेट एंड लेमन पेस्ट्री
वाइट चॉकलेट एंड लेमन पेस्ट्री रेसिपी: प्यार के मौसम को सेलिब्रेट करने के लिए डिजर्ट से अच्छा और कुछ नहीं हो सकता और आप भी इस स्वादिष्ट डिजर्ट के साथ अपने किसी खास को खुश कर सकते हैं। यहां एक और टेस्टी डिजर्ट की रेसिपी है जिसे वाइट चॉकलेट और नींबू से बनाया गया है। आप भी इस वैलेंटाइन डे इस पेस्ट्री को बनाकर इसका मजा ले सकते हैं।
वाइट चॉकलेट एंड लेमन पेस्ट्री की सामग्री
- 135 gms वाइट चॉकलेट
- 175 ग्राम फ्रेश क्रीम
- 285 ग्राम विप क्रीम
- 1 पीस वनीला बीन
- 10 ग्राम वनीला एक्ट्रैक्ट
- 145 ग्राम क्रीम चीज़
- 12 ग्राम जिलेटिन
- 5 नींबू
- 250 ग्राम अंडे का पीला भाग
- 185 ग्राम मक्खन
- 185 ग्राम कैस्टर शुगर
वाइट चॉकलेट एंड लेमन पेस्ट्री बनाने की विधि
- 1.लेमन कर्ड, चीनी और मक्खन को डबल बॉयलर पर पकाएं। मक्खन पिघल जाए तो इसमें अंडे और अंडे का पीला भाग डालकर फेंट लें।
- 2.इसे एक घंटा पकाएं। इसमें धीरे से नींबू का रस डालें।
- 3.इसे गाढ़ा होने दें। इसे आंच से हटा लें और ठंडा होने दें।
- 4.वाइट चॉकलेट क्रीम आॅक्स के लिए क्रीम को वनीला के साथ उबालें। इसमें चॉकलेट डालें।
- 5.इसमें जिलेटिन डालें।
- 6.विप क्रीम और वनीला एक्सट्रैक्ट डालकर मिलाएं।
- 7.इसे ढक दें। इसमें क्रीम चीज़ डालकर मिक्स डालें और इसे मीडियम आंच पर चलाएं।
- 8.इस मिश्रण को हार्ट शेप मोल्ड में डालें और फ्रिज में लगा दें।
- 9.इसे बीच में से निकाल लें और इसमें लेमन कर्ड से भर दें। इस पर वनीला केक स्पंज लगाएं।
- 10.छोटे चॉकलेट हार्ट से गार्निश करें।
Key Ingredients: वाइट चॉकलेट, फ्रेश क्रीम, विप क्रीम, वनीला बीन, वनीला एक्ट्रैक्ट, क्रीम चीज़, जिलेटिन, नींबू, अंडे का पीला भाग, मक्खन, कैस्टर शुगर