Story ProgressBack to home

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड रेसिपी (White chocolate mango mousse with lychee custard Recipe)

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड
जानिए कैसे बनाएं वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड रेसिपी: गर्मी के मौसम के हिसाब से यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मैंगो रेसिपी है जिसमें आपको लीची का स्वाद भी मिलेगा. वाइट चॉकलेट मैंगो मूज को बेक्ड लीची कस्टर्ड के साथ सर्व किया जाता है इस डिजर्ट को आप आराम से घर पर बना सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड की सामग्री

  • वाइट चॉकलेट मैंगो मूज के लिए:
  • 100 ग्राम मैंगो पल्प
  • 350 ग्राम दूध
  • 5 अंडे का पीला भाग
  • 50 ग्राम चीनी
  • 3 ग्राम जेलेटिन शीट
  • 370 ग्राम वाइट चॉकलेट
  • लीची कस्टर्ड के लिए:
  • 250 ग्राम क्रीम
  • 3 अंडे का पीला भाग
  • 50 ग्राम चीनी
  • 3-4 लीची

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज विद लीची कस्टर्ड बनाने की वि​धि

HideShow Media

वाइट चॉकलेट मैंगो मूज बनाने के लिए:

1.
क्रीम एंगलेज़ बनाने के लिए एंगलेज़ को पिघली हुई चॉकलेट पर डालें और इसे मिक्स कर लें और यह स्मूद हो जाए, इसमें जेलेटिन शीट डालें।
2.
जब इमल्शन 40º C हो जाए तो इसमें विप्ड क्रीम डालें और इसे तब तक मिक्स करें जब तक यह स्मूद और चमकदार न दिखाई देने लगे, इसे एक तरफ रख दें।

लीची कस्टर्ड बनाने के लिए:

1.
एक पैन में क्रीम को 80°C तक गर्म करें, इसमें चीनी डालकर उबालें। इसमें अंडे का पीला भाग डालें। क्रीम मिश्रण को छान लें।
2.
इसमें कटी हुई लीची डालकर छोटे सिलीकॉन मैट में 20 मिनट के लिए बेक करें या जब वह बीच से सेट न हो जाए। ओवन में से निकालकर फ्रिज में रखें।

असेंबल:

1.
एक सिलीकॉन डोम में आधा मैंगो मूज डालें, इसी तरह हर डोम में डाले।
2.
इसे स्मूद करके बराबर करें और इसके बाद इसे फ्रिज में रखें।
3.
मूज को मोल्ड में से निकालें और इसे पर येलो कोको बटर स्प्रे करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode