Story ProgressBack to home
अवियल विद रेड राइस रेसिपी (Avial with red rice Recipe)
- NDTV Food
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं अवियल विद रेड राइस
अवियल विद रेड राइस रेसिपी: अवियल केरल की एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है. यह ड्रमस्ट्रिक, आलू और गाजर जैसी सब्जियों का एक गाढ़ा मिश्रण है, जिसे आप रेड राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 14 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 04 मिनट
- कितने लोगों के लिए4
- आसान

अवियल विद रेड राइस की सामग्री
- चावल के लिए:
- 1 कप रेड राइस
- 7 कप पानी
- अवियल के लिए:
- 1 आलू
- 2 गाजर
- 1 कच्चा केला
- 2 ड्रमस्टिक
- (एक पीस) छोटा कच्चा आम
- 1 टेबल स्पून खट्टा दही
- 5 बीन स्टिक
- 1 बड़ा प्याज
- नमक
- 1 टी स्पून हल्दी
- 1 कप पानी
- 1 टेबल स्पून नारियल तेल
- (बिना बीज वाली) हरी मिर्च
- सरसों के दाने (क्रश्ड)
अवियल विद रेड राइस बनाने की विधि
HideShow Media1.
7 कप पानी में रेड राइस को एक घंटे के लिए उबालें।
2.
आलू और गाजर को अलग उबाल कर एक तरफ रख दें।
3.
एक सॉसपैन में पानी लें। इसमें कच्चा केला, ड्रमस्टिक, बीन्स, प्याज और कच्चा आम डालें।
4.
इसमें थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर डालें। अच्छे से मिलाएं और 2 से 3 मिनट भाप दें।
5.
इसके बाद इसमें हरी मिर्च, नारियल तेल और सरसों के दाने डालें।
6.
एक बार जब सब्जियां स्टीम हो जाए तो इसमें उबला हुए आलू और गाजर के साथ थोड़ी खट्टी दही डाले।
7.
आखिरी में सरसों के दानों के साथ नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।