एवोकैडो चिया टोस्ट रेसिपी (Avocado Chia Toast Recipe)

Advertisement

एवोकैडो चिया टोस्ट रेसिपी: एक क्विक एंड इजी टोस्ट रेसिपी है जो पौष्टिक ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है. यह एवोकैडो चिया टोस्ट प्रोटीन से भरपूर है और आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा. टोस्ट को और भी हेल्दी बनाने के लिए आप टोस्ट के ऊपर एक फ्र्राइड अंडा भी डाल सकते हैं.

  • कुल समय 10 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 05 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

एवोकैडो चिया टोस्ट की सामग्री

  • 1 ब्रेड स्लाइस
  • 1/4 एवोकाडो
  • 1 टेबल स्पून चिया सीड्स
  • दरदरा, नमक
  • नीबू का रस स्वादानुसार छिड़कें

एवोकैडो चिया टोस्ट बनाने की वि​धि

1.
एवोकाडो का गूदा निकाल लें और इसे पूरी तरह से मैश कर लें.
2.
एवोकाडो मैश में नींबू का रस निचोड़ें. नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं
3.
ब्रेड का एक टुकड़ा टोस्ट करें. मैश किया हुआ एवोकैडो फैलाएं.
4.
चिया सीड्स छिड़कें.
5.
एवोकाडो चिया टोस्ट तैयार है!
Similar Recipes
Language