Advertisement

बेक्ड रागी चकली रेसिपी (Baked ragi chakli Recipe)

जानिए कैसे बनाएं बेक्ड रागी चकली
Advertisement

बेक्ड रागी चकली रेसिपी: चकली या मुरूक्कू टी टाइम के लिए बहुत ही बढ़िया स्नैक है जिसे ज्यादातर भारतीय घरों में बनाया जाता है। इसे बनाना बेहद ही आसान है। मुरूक्कू एक तमिल शब्द है जिसका मतलब होता है ट्विस्टड, यह एक नमकीन स्नैक है। यह बेक्ड चकली बनाने के लिए रागी के आटे का इस्तेमाल किया गया है जोकि तली हुई चकली की जगह एक हेल्दी आॅप्शन है। त्योहार के इस मौसम में आप इस स्वादिष्ट चकली को एक कप गर्मागर्म चाय के साथ एंजॉय करें।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

बेक्ड रागी चकली की सामग्री

  • 250 ग्राम रागी आटा
  • 150 ग्राम बेसन
  • 5 ग्राम अदरक
  • 5 ग्राम मिर्च
  • 2 ग्राम लहसुन का पेस्ट
  • 5 ग्राम नमक
  • 20 ml (मिली.) तेल

बेक्ड रागी चकली बनाने की वि​धि

1.
रागी आटा और बेसन में पानी और तेल मिलाकर आटा गूंथ लें।
2.
आटे को हल्का नरम रखें। इसके दो बराबर हिस्सों में बांट लें।
3.
आधे डो को चकली बनाने वाली मशीन में डालें।
4.
अब मशीन को प्रेस करके चकली बना लें। चकली को प्रीहिट ओवन में डालें। टेम्पेरेचर कम से कम 360°f तक रखें और 15-20 के लिए बेक करें।
5.
इसी तरह आधे बचें डो से भी चकली बनाने की प्रक्रिया को दोहराएं। इन्हें ठंडा होने दें, इन्हें अब आप सर्व कर सकते हैं।
Similar Recipes
Language