बनाना एंड मैपल आइस लॉलीज़ रेसिपी (Banana and Maple Ice Lollies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं बनाना एंड मैपल आइस लॉलीज़
Advertisement

बनाना एंड मैपल आइस लॉलीज़ रेसिपी: केले और मैपल सिरप से तैयार होने वाली यह आइस लॉलीज़ बच्चों के लिए घर पर तैयार होने वाला एक बेहतरीन डिजर्ट है। इसे फिरोजन बनान के साथ ग्रीक योगर्ट, मैपल सिरप और हैवी क्रीम मिलती है। फेस्टिवल सीजन में डिनर के बाद सर्व करने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • आसान

बनाना एंड मैपल आइस लॉलीज़ की सामग्री

  • 4 मीडियम केले
  • 200 ग्राम ग्रीक योगर्ट
  • 100 ml (मिली.) हैवी क्रीम
  • 75 ml (मिली.) प्योर मैपल सिरप
  • 100 ग्राम नारियल , कद्दूकस

बनाना एंड मैपल आइस लॉलीज़ बनाने की वि​धि

1.
केलों को छीलकर एक प्लासिक बैग में सील टाइट बंद करके पूरी रात के लिए फ्रिज में रखें।
2.
फिरोजन केले, ग्रीक योगर्ट, मैपल सिरप को एक साथ स्मूद होने तक ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसमें हैवी क्रीम डालें और इसे दोबारा से घुमाएं।
3.
इस मिश्रण को पॉपसिकल मोल्ड्स में डालें और फ्रिज में लगाएं।
4.
इन्हें पॉपसिकल मोल्ड्स में से निकालें और कददूकस किए हुए नारियल में रोल करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language