Advertisement
Story ProgressBack to home

चुकंदर आंवला जूस रेसिपी (Beetroot-Amla Juice Recipe)

चुकंदर आंवला जूस
कैसे बनाएं चुकंदर आंवला जूस

चुकंदर आंवला जूस रेसिपी: चुकंदर पोषक तत्वों और विटामिनों से भरपूर होने के साथ-साथ रोग-निवारक गुणों से भरपूर होता है. यहां हम आपके लिए घर पर चुकंदर आंवला जूस बनाने की एक आसान रेसिपी लेकर आए हैं.

  • कुल समय 15 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 05 मिनट
  • कितने लोगों के लिए1
  • आसान

चुकंदर आंवला जूस की सामग्री

  • 1 कप चुकंदर , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 कप आंवला , टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 इंच ताजा अदरक
  • 5-6 पुदीना के पत्ते
  • 1/2 टी स्पून भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 टी स्पून काला नमक
  • नींबू का रस
  • अगर जरूरी हो तो शहद
  • 1 कप पानी

चुकंदर आंवला जूस बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक ब्लेंडर में चुकंदर, आंवला, अदरक, पुदीना डालें और ब्लेंड करें.
2.
पानी डालें और मिला लें.
3.
इसमें जीरा पाउडर, नमक और शहद डालकर एक बार ब्लेंड कर लें.
4.
छान कर लम्बे गिलास में सर्व करें.
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com