बोलो दे रोलो (सूजी केक) रेसिपी (Bolo de rulao (semolina cake) Recipe)

जानिए कैसे बनाएं बोलो दे रोलो (सूजी केक)
Advertisement

बोलो दे रोलो सूजी केक रेसिपी: बोलो दे रोलो सूजी केक नारियल और सूजी से बना टेस्टी केक है जिसे बोलो दे बाटिका भी कहा जाता है. यह एक गोअन केक रेसिपी है.

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

बोलो दे रोलो (सूजी केक) की सामग्री

  • 1 कप मक्खन
  • 1 कप चीनी पाउडर
  • 4 अंडे
  • 2 कप नारियल, कद्दूकस
  • 2 कप सूजी
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून गुलाब/बादाम एसेंस
  • 9 इंच राउड केके टिन जिसमें बटर पेपर या चिकना किया हुआ और मैदा छिड़का हुआ.

बोलो दे रोलो (सूजी केक) बनाने की वि​धि

1.
नारियल, सूजी, बेकिंग पाउडर और नमक को मिक्स करके एक तरफ रख दें। मक्खन और चीनी को फूलने तक फेंटें।
2.
मिश्रण में अंडे का पीला भाग डालकर इसे अच्छी तरह फेंट लें। इसे सूजी वाले मिश्रण में डालें. यह बैटर थोड़ा गाढ़ा होना चाहिए।
3.
इसमें एसेंस डालें। अंडे के सफेद भाग को फेंट लें और इसे मिश्रण में डालें।
4.
इस मिश्रण को टिन में डालकर फ्रिज में पूरी रात के लिए रखें।
5.
इसे प्रीहिट ओवन में (180 C-375 F) तापमान पर इसे 35 मिनट या ब्राउन होने तक पकाएं।
Similar Recipes
Language