ब्रॉकली एंड आमंड सूप रेसिपी: यह क्रीमी और लाइट सूप प्रोटीन से भरपूर है। ब्रॉकली के साथ बादाम का नटी स्वाद इस सूप को बेहतर बनाता है। यह सूप पोषक तत्वों से भरा सूप है। ब्रॉकली एंड आमंड सूप काफी आसान है और आप इसे सर्दियों में बनाकर पी सकते हैं।
ब्रॉकली एंड आमंड सूप की सामग्री
800 ml (मिली.) वेजिटेबल स्टॉक
700 ग्राम ब्रॉकली
50 ग्राम (कुटे हुए) बादाम (टोस्टेड)
250 ml (मिली.) स्किम्ड मिल्क
स्वादानुसार नमक
(ताजी कुटी हुई ) कालीमिर्च
ब्रॉकली एंड आमंड सूप बनाने की विधि
1.ब्रॉकली के छोटे फूल काट लें और इसे 6 से 8 मिनट के लिए स्टीम करें ताकि यह नरम हो जाए।
2.एक ब्लेंडर में स्टीम्ड ब्रॉकली, वेजिटेबल स्टॉक, 40 ग्राम बादाम, स्किम्ड मिल्क को स्मूद होने तक ब्लेंड करें।
3.इसमें कालीमिर्च और नमक छिड़के।
4.इस मिश्रण को पैन में डालें और इसे गर्म करें, बाउल में डालकर बचे हुए टोस्टेड बादाम पाउडर से गार्निश करके सर्व करें।