कैशू नट कुकीज रेसिपी (Cashew nut cookies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कैशू नट कुकीज
Advertisement

कैशू नट कुकीज रेसिपी: काजू से ज्यादा और कुछ रिच नहीं हो सकता है. इस कुकीज को आप अपनी चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं। यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर है। नट्स को शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए भी जाना जाता है।

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

कैशू नट कुकीज की सामग्री

  • 112 gms काजू पेस्ट
  • 3/4 कप घी
  • 1 1/2 कप खांड
  • 20 ग्राम फलैक्स या चिया सीडस
  • 3 टेबल स्पून बेकिंग सोडा
  • 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1 टी स्पून वनीला
  • 1 3/4 कप ओट्स
  • 2 कप मैदा आर्गेनिक

कैशू नट कुकीज बनाने की वि​धि

1.
एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें, इसमें मैदे के अलावा सारी सामग्री जोड़ें।
2.
अब इसमें धीरे से मैदा डालें और सारी सामग्री के साथ मिलाकर कुकीज के लिए डो तैयार करें।
3.
इस डो को एक घंटे के लिए रेफ्रिजेटेर में ठंडा होने के लिए रखें।
4.
अब ओवन को 160 डिग्री पर प्रीहीट करें और डोल को बेल एक इंच की गोलाकार बॉल्स बना लें।
5.
डो को बिना ग्रीस की हुई शीट पर रखें और एक बार में 10 से 12 कुकीज बैच को बेक करें।
6.
हर बैच को ओवन से निकालकर उन्हें ठंडा होकर हर कुकीज को सख्त होने दें।
Similar Recipes
Language