Advertisement
Story ProgressBack to home

चना गार्लिक फ्राई रेसिपी (Chana Garlic Fry Recipe)

चना गार्लिक फ्राई
जानिए कैसे बनाएं चना गार्लिक फ्राई

चना गार्लिक फ्राई रेसिपी: चना गार्लिक फ्राई एक स्वादिष्ट नाश्ता है जिसे अक्सर ढाबों और हाईवे रेस्ट्रोरेंट में परोसा जाता है, इसमें लहसुन और अन्य मसालों का तीखा स्वाद होता है, जो मसालों से भरपूर और स्वाद से भरपूर होता है.

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चना गार्लिक फ्राई की सामग्री

  • 1 कप भीगा और उबला चना
  • 1/4 कप लहसुन की कलियां
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून चाट मसाला
  • स्वादानुसार नमक

चना गार्लिक फ्राई बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
चने को दो घंटे के लिए भिगो दें, फिर थोडा नमक डालकर 80% तक प्रेशर कुक कर लें.
2.
पानी से निकाल कर ठंडा होने दें. चने के हर टुकड़े को हल्का सा मसल लें और फिर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें.
3.
हर लहसुन के टुकड़े को भी हल्के से तोड़ लें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक अलग-अलग डीप सुखा लें.
4.
एक बाउल में दोनों सामग्री को मिला लें और फिर सारे सूखे मसाले डाल दें, आप अपनी पसंद के हिसाब से मात्रा घटा या बढ़ा सकते हैं.
5.
अच्छी तरह मिलाएं और चाय या कोल्ड ड्रिंक के साथ परोसें.
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com