चीज एंड हर्ब पोटेटो वेज रेसिपी (Cheese & herb potato wedges Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चीज एंड हर्ब पोटेटो वेज
Advertisement

चीज एंड हर्ब पोटेटो वेज रेसिपी: इन स्वादिष्ट वेजिज़ को शाम के स्नैक के रूप में एक कप गर्मागर्म चाय के साथ सर्व करें। लहसुन, चीज, ओरिगानो और मिर्च इन आलू को लाजवाब बनाते हैं। यह स्वादिष्ट स्नैक्स किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट हैं।

  • कुल समय1 घंटा
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चीज एंड हर्ब पोटेटो वेज की सामग्री

  • 3-4 बड़ा आलू
  • 3-4 टी स्पून जैतून का तेल
  • 2 लहसुन
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 टी स्पून रोजमेरी
  • 1 टी स्पून ओरिगानो
  • 1/2 टी स्पून थाइम
  • 1 टी स्पून कालीमिर्च
  • 1 टी स्पून रेड चिली फलेक्स
  • 1/3 कप चीज

चीज एंड हर्ब पोटेटो वेज बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 450 डिग्री पर प्रीहीट कर लें। आलुओं को आधा करके लम्बाई में काट लें।
2.
एक कुकिंग शीट पर सभी आलू फैला दें और जैतून के तेल के साथ हर्ब और स्पाइस डालकर अच्छे से मिला लें।
3.
इन आलू को 30 से 40 मिनट के लिए बेक करें या फिर यह जब तक ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाए।
4.
स्पाइसी चीज सॉस बनाने के लिए एक बाउल में लाल चिली फेलेक्स और हर्ब डालें और मिक्स करें।
5.
अब इन्हें गर्मागर्म सर्व करें।
Similar Recipes
Language