चिकन कीमा सैलेड रेसिपी (Chicken minced salad Recipe)
जानिए कैसे बनाएं चिकन कीमा सैलेड
Advertisement
चिकन कीमा सैलेड रेसिपी: चिकन कीमा को मसाले और गाजर, पत्तागोभी और हरी प्याज डालकर टॉस किया जाता है, इसके अलावा स्वीट चिली सॉस, अदरक, पीनट बटर, सॉय सॉस इसमें डाला जाता है जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। इसे टार्ट के साथ स्टार्टर और डिनर पार्टी में सर्व कर
- कुल समय 50 मिनट
- तैयारी का समय 10 मिनट
- पकने का समय 40 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान
चिकन कीमा सैलेड की सामग्री
- 30 ml (मिली.) जैतून का तेल
- 200 ग्राम चिकन कीमा
- 20 ग्राम लहसुन
- 125 ग्राम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च
- 50 ग्राम गाजर, गुच्छा
- 120 ग्राम पत्तागोभी
- 100 ग्राम हरी प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
- सॉस के लिए:
- 60 ग्राम स्वीट चिली सॉस
- 45 ग्राम पीनट बटर
- 20 ग्राम अदरक
- 30 ml (मिली.) सॉय सॉस
- 60 ग्राम ताजा हरा धनिया
- 10 ग्राम चिली फलेक्स
- 4 टार्ट
चिकन कीमा सैलेड बनाने की विधि
1.
मीडियम आंच पर तेल को गर्म करें।
2.
इसमें चिकन, लहसुन, प्याज और कालीमिर्च डालकर इसे पकाएं, बीच-बीच में इसे टॉस करें, जब तक चिकन पूरी तरह न पक जाए।
3.
इसमें गाजर, पत्तागोभी और हरी प्याज डालकर इसे 2 मिनट और पकाएं।
4.
एक छोटे बाउल में स्वीट चिली सॉस, अदरक, पीनट बटर, सॉय सॉस और क्रश्ड कालीमिर्च निकालकर अच्छी तरह मिलाए जब तक यह स्मूद न हो जाएं।
5.
सॉस को पैन में डालें. इसमें हरा धनिया डालकर इसे तब तक टॉस करें जब तक कि अच्छी तरह न मिल जाए।
6.
हर टार्ट में इस मिश्रण को डालें।