Advertisement
Story ProgressBack to home

चिकन मुलिगाटॉनी सूप रेसिपी (Chicken mulligatawny soup Recipe)

चिकन मुलिगाटॉनी सूप
जानिए कैसे बनाएं चिकन मुलिगाटॉनी सूप

मुलिगाटॉनी सूप एक प्रकार का एंग्लो-इंडियन डिश होती है, जिसके नाम का मतलब ‘मिर्च का पानी’ होता है। इसमें आप मीट, दाल या चावल, हल्दी और कुछ मसाले डाल सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 05 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

चिकन मुलिगाटॉनी सूप की सामग्री

  • 150 ग्राम लाल मसूर
  • 1 लीटर चिकन स्टॉक
  • स्वादानुसार हल्दी
  • 1 आलू, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1 टेबल स्पून अदरक का पेस्ट
  • 200 ग्राम बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
  • 3 टेबल स्पून तेल
  • 1 टी स्पून जीरा
  • 1 टी स्पून धनिया के बीज
  • स्वादानुसार मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • हरा धनिया

चिकन मुलिगाटॉनी सूप बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
स्टॉक में दाल और हल्दी डालकर हल्की आंच पर आधा घंटे के लिए पकाएं।
2.
इसके बाद इसमें आलू डालें और 20 मिनट के लिए आंच को हल्का करके छोड़ दें।
3.
सूप को प्यूरी कर लें और साथ ही इसमें मसाले डालें। अच्छी तरह मिक्स करें।
4.
चिकन पर नमक और काली मिर्च डालें। एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। उसमें अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, धनिया और मिर्च पाउडर डालें।
5.
चिकन डालकर दो मिनट के लिए स्टर फ्राई करें। ऊपर से प्यूरी करा सूप डालें।
6.
नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com