Advertisement

चॉकलेट वॉलनेट ब्राउनी रेसिपी (Chocolate walnut brownie Recipe)

जानिए कैसे बनाएं चॉकलेट ब्राउनी
Advertisement

चॉकलेट वॉलनेट ब्राउनी बनाने में बेहद ही आसान है, इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है जिसे आप किसी भी समय खा सकते हैं। आप चाहे तो वनीला आइसक्रीम के साथ भी सर्व कर सकते हैं। बच्चों को यह चॉकलेट ब्राउनी खूब पसंद आएगी।

  • कुल समय 50 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए5
  • मीडियम

चॉकलेट वॉलनेट ब्राउनी की सामग्री

  • 6 टेबल स्पून कोको पाउडर
  • 1/2 कप मक्खन (पिघला हुआ)
  • 1 कप मैदा
  • 1/2 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1/4 टेबल स्पून नमक
  • 2 अंडे
  • 200 ग्राम कैस्टर शूगर
  • 2 टी स्पून वनीला एसेंस
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 कप अखरोट , टुकड़ों में कटा हुआ

चॉकलेट वॉलनेट ब्राउनी बनाने की वि​धि

1.
एक बाउल में छलनी से कोको पाउडर को छान लें।
2.
इसमें पिघला हुआ मक्खन डालकर कर मिक्स कर लें।
3.
एक दूसरे बाउल में मैदा छाल लें।
4.
इसमें थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और नमक डालें।
5.
इसके बाद एक और बाउल में अंडे, कैस्टर शुगर और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें।
6.
अब इसमें चॉकलेट मिश्रण को डालकर मिलाएं।
7.
इसी के साथ इसमें मैदे का मिश्रण भी मिलाएं।
8.
पूरी सामग्री को अच्छे से मिला लें।
9.
अब इसमें कटे हुए अखरोट और दूध डालकर मिक्स करें।
10.
कांच का एक बाउल लें और उसमें ब्रश की मदद से अच्छे से बटर लगाए और ऊपर हल्का सा मैदा छिड़के।
11.
इसके बाद तैयार किए गए चॉकलेट मिश्रण को इसमें डालें और ऊपर से अखरोट डालें।
12.
अब बाउल को 180 डिग्री सेल्सियस पर सेट करके 25-30 मिनट के लिए बेक करें।
13.
बेक होने के बाद केक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और इसके ऊपर चीनी छिड़कर सर्व करें।

चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए वीडियो देखें:

रेसिपी नोट

चॉकलेट ब्राउनी में आप अखरोट के साथ काजू या बादाम भी काट कर डाल सकते हैं।

Similar Recipes
Language