क्रिसमस ब्राउनी रेसिपी (Christmas brownies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं क्रिसमस ब्राउनी
Advertisement

क्रिसमस ब्राउनी: क्रिसमस के मौके पर केक और कई प्रकार की कुकीज़ बनाई जाती है। इसी वजह से हम लेकर क्रिसमस स्पेशल ब्राउनी रेसिपी जिसका चॉकलेट भरा स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को ही पसंद आएगा। यह बनाने में काफी आसान है तो इस क्रिसमम स्पेशल ब्राउनी रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 25 मिनट
  • पकने का समय 30 मिनट
  • कितने लोगों के लिए10
  • मीडियम

क्रिसमस ब्राउनी की सामग्री

  • 200 ग्राम डार्क चॉकलेट
  • 150 ग्राम मैदा
  • 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • एक चुटकी नमक, बिना नमक के
  • 200 ग्राम वनीला शुगर
  • 2 अंडे
  • 1 अंडे का पीला भाग
  • 4 टेबल स्पून कॉफी
  • मक्खन की क्रीम बनाने के लिए:
  • 140 ग्राम मक्खन
  • 280 ग्राम आइसिंग शुगर
  • कुछ बूंदें हरा रंग

क्रिसमस ब्राउनी बनाने की वि​धि

1.
ओवन को 180 डिग्री तापमान पर प्री​हीट कर लें।
2.
पैन या बेकिंग डिश को बीच में और किनारों में किचन फॉइल लगा दें।
3.
चॉकलेट को टुकड़ों में तोड़ लें और बॉइलर की मदद से उसे पिघाल लें।
4.
एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालें।
5.
मक्खन और चीनी को 3 से 5 मिनट मिलाएं जब तक वह हल्का फूल न जाएं।
6.
अंडों के साथ ही अंडे के पीले भाग को डालकर फेंटें। इसे अब पिघली हुई चॉकलेट और कॉफी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को मैदें में मिलाएं।
7.
अब इस मिश्रण को तैयार किए गए पैन या बेकिंग डिश में डालें। ऊपर से हेजलनट्स डालें और हल्के से फैलाएं।
8.
मिश्रण को 25 मिनट के लिए बेक करें। टूथपिक की मदद से चेक करके देखें की यह पूरी तरह बे​क हो गया है या नहीं। मिश्रण कच्चा नहीं रहना चाहिए।
9.
ठंडा होने के बाद इसें ट्रायएंगल शेप में काट लें।
10.
मक्खन में मिश्रण को अच्छे फेंटें। धीरे से आइसिंग शुगर डालें।
11.
इसके बाद इसमें हरा रंग डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे मिश्रण को पाइपिंग बैग में डालें जिसकी नोज़ल 4 नंबर की हो।
12.
जैसाकि पिक्चर ​में दिखाया गया है उसी तरह ट्रायएंगल ब्राउनी को सजाएं और सर्व करें।
Similar Recipes
Language