क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ रेसिपी (Christmas chocolate fudge cookies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़
Advertisement

क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ रेसिपी: क्रिसमस के त्योहार का मतलब होता है स्वीट ट्रीट- जिसमें चॉकलेट, केक और कुकीज़ खूब खाई जाती है। यहां पर भी हम आपके साथ टेस्टी चॉकलेट फज कुकीज़ की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जिनका मजा आप बच्चों, दोस्तों और परिवार के साथ ले सकते हैं। इन कुकीज़ को मक्खन, चॉकलेट चिप्स, चीनी और आटे से बनाया जाता है और आप लम्बे समय तक इन्हें स्टोर करके भी रख सकते हैं।

  • कुल समय1 घंटा 30 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय1 घंटा 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए6
  • आसान

क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ की सामग्री

  • 360 gms मक्खन
  • 620 ग्राम ब्राउन शुगर
  • 400 ग्राम चॉकलेट
  • 1300 ग्राम चॉकलेट चिप्स
  • 6 अंडे
  • 450 ग्राम आटा
  • 100 ग्राम कोको पाउडर
  • 5 ग्राम बेकिंग पाउडर

क्रिसमस चॉकलेट फज कुकीज़ बनाने की वि​धि

1.
आटा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर को मिलाएं।
2.
अंडे और चीनी को एक साथ अच्छे से फेंटे।
3.
पिघले हुए मक्खन और चॉकलेट को एक बाउल में मिलाकर एक तरफ रख दें।
4.
अंडे वाले मिश्रण को पिघली हुई चॉकलेट में मिलाएं।
5.
इसमें आटा छानकर डालें साथ ही इसमें चॉकलेट, चॉकलेट चिप्स डालकर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
6.
350 डिग्री पर ओवन को प्री​हीट कर लें। बेकिंग ट्रे में पार्चमेंट पेपर लगाएं।
7.
बैटर को तैयार की हुई बेकिंग ट्रे में डालें हल्की उगंलियों से बैटर को बराबर आकार में करें।
8.
इसे 12 से 15 मिनट के बेक करें और जब तक कुकीज क्रेक न हो जाए।
9.
ओवन से इसे निकालकर कुलिंग रैक पर रखकर ठंडा करें।
Similar Recipes
Language