Advertisement
Story ProgressBack to home

चुरमुरी रेसिपी (Churmuri Recipe)

चुरमुरी
चुरमुरी

चुरमुरी रेसिपी: यह एक साउथ इंडियन भेल पूरी वर्जन है, जिसमें आपको पफड राइस, क्रंची पीनट के साथ मसालों का जबरदस्त मिश्रण मिलेगा. यह मैसूर का एक मुं​ह में पानी ला देने वाला स्नैक है.

  • कुल समय 20 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 10 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

चुरमुरी की सामग्री

  • 2 कप मुरमुरा
  • 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून नमक
  • 1 छोटी प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती, कटा हुआ
  • 2 टेबल स्पून नींबू का रस
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 1 टी स्पून घी (वैकल्पिक)

चुरमुरी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक कड़ाही में हल्का रोस्ट मुरमुरा लें सावधान रहें कि इन्हें ज्यादा भूरा न करें.
2.
इन्हें एक बाउल में निकाल लें और इसमें कटा हुआ प्याज और टमाटर डालें अच्छी तरह मिलाएं.
3.
इस पर नमक काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, जीरा पाउडर और नींबू का रस छिड़कें और पफ्ड राइस के साथ अच्छी तरह से टॉस करें.
4.
अब इसमें भूनी मूंगफली डालें और मिक्स करें.
5.
चुरमुरी को तुरंत परोसें. आप चाहें तो इसे घी के साथ ऊपर से डालें.
Advertisement
Language
Dark / Light mode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com