Advertisement

कोकोनट कुकीज़ रेसिपी (Coconut cookies Recipe)

जानिए कैसे बनाएं कोकोनट कुकीज़
Advertisement

कोकोनट कुकीज़ रेसिपी: कोकोनट कुकीज़ चाय की चुस्की के साथ काफी अच्छा स्वाद देती हैं। आप भी एक बैच इन कुकीज़ का तैयार करके इन्हें एंजॉय कर सकते हैं। इतना ही नहीं घर आने वाले मेहमानों के सामने भी इन्हें सर्व कर सकते हैं।

कोकोनट कुकीज़ बनाने के लिए सामग्री: बच्चों को भी यह कुकीज़ काफी पसंद आएंगी। चीनी, ब्राउन शुगर, अंडे वनीला एसेंस मैदा और ओट्स की जरूरत होती है। कोकोनट कुकीज़ को आप 30 मिनट में बना सकते हैं।

  • कुल समय 30 मिनट
  • तैयारी का समय 05 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए4
  • मीडियम

कोकोनट कुकीज़ की सामग्री

  • 1 कप चीनी
  • 1 कप ब्राउन शुगर
  • एक कप (यह एक प्रकार का फैट होता है, जो मिक्सचर को मोटे चूरे जैसी बनावट होता है। यह आपको काफी आसानी से मार्केट में उपलब्ध है) शॉर्टनिंग
  • 2 कप अंडे
  • 1 टेबल स्पून वनीला एसेंस
  • 1 कप मैदा
  • 1 टेबल स्पून सोड़ा
  • 1/2 टेबल स्पून नमक
  • चार कप (साधारण, बिना पके हुए) ओट्स
  • 1 कप नारियल, कद्दूकस

कोकोनट कुकीज़ बनाने की वि​धि

1.
चीनी और शॉर्टनिंग को एक साथ मिक्स करके हल्का क्रीमी मिक्सचर बनाएं।
2.
इसके बाद इसमें एक-एक करके अंडे तोड़कर डालें। फिर वनीला एसेंस डालकर मिक्स करें।
3.
अब मैदा, सोड़ा और नमक को मिक्स करके क्रीमी मिक्सचर में मिक्स करें। फिर इसमें नारियल और ओट्स डालें।
4.
करीब एक घंटे के लिए गूंथें हुए नमिक्सचर को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
5.
अब बिना ग्रीस किए बेकिंग ट्रे में दो इंच मोटे पीस तोड़कर रखें। 140 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट के लिए इन्हें बेक करें। परोसें।
Similar Recipes
Language