Advertisement
Story ProgressBack to home

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ रेसिपी (Oatmeal and almond cookies Recipe)

ओटमील एंड बादाम कुकीज़
जानिए कैसे बनाएं ओटमील एंड बादाम कुकीज़

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ रेसिपी/ कुकीज़ रेसिपी : कुरकुरी कुकीज़ किसे पसंद नहीं होगी मार्केट में अलग-अलग स्वाद की कुकीज़ मिलती है लेकिन आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। चॉकलेट कुकीज़ तो आपने कई बार खाई होगी मगर ओटमील और बादाम से बनाई गई कुकीज़ का स्वाद ही अलग है।

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ के लिए सामग्री: ओट्स और बादाम के साथ दालचीनी और लौंग का स्वाद भी इस कुकीज़ को काफी स्वादिष्ट बना देता है।

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ कैसे सर्व करें: बच्चों को इन कुकीज़ का स्वाद बेहद पसंद आएगा। बड़े चाहे तो इन्हें शाम की चाय के साथ खा सकते हैं।

  • कुल समय 55 मिनट
  • तैयारी का समय 10 मिनट
  • पकने का समय 45 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ की सामग्री

  • 150 ग्राम चीनी
  • 145 ग्राम (आप इसमैं गेहूं का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं) मैदा
  • 87 ग्राम मक्खन
  • 50 ml (मिली.) दूध
  • 50 ग्राम ओट्स
  • 10 ग्राम (आप साधारण तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं) जैतून का तेल
  • (कुटे हुए) 20 ग्राम बादाम
  • 5 ग्राम बेकिंग पाउडर
  • 1/2 टी स्पून लौंग पाउडर
  • 1 टी स्पून दालचीनी पाउडर

ओटमील एंड बादाम कुकीज़ बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
एक गर्म पैन में जैतून का तेल डालें और इसमें ओट्स डालकर भून लें। एक कटोरी में मैदा और चीनी मिक्स करे। साथ ही इसमें मक्खन डालें।
2.
अपने हाथों से मक्खन को तोड़ते हुए मैदे और चीनी में मिक्स करें।
3.
आप देखेंगे कि थोड़ी देर के बाद यह मिक्सचर आपको ब्रेड के चूरे जैसा दिखाई देने लगेगा। फिर इसमें कुटे हुए बादाम डालें।
4.
धीरे-धीरे इसमें दूध डालें और आटा गूंथने जैसा मिक्सचर तैयार कर लें। भुने ओटमील को ठंडा करें और इन्हें गूंथे हुए मैदे के मिक्सचर में मिक्स करें।
5.
अब बेलन से मैदे को बेल लें और गोल कटर की मदद से इसमें से गोल बिलकुट काट लें। इन्हें कुकी डिश में रखें।
6.
लौंग पाउडर और दालचीनी पाउडर को मिक्स करके इन बिस्कुट के ऊपर छिड़कें। फॉर्क की मदद से इन बिस्कुट में छेद करें।
7.
ओवन में आठ से 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें।

रेसिपी नोट

अन्य बेहतरीन कुकीज़ के लिए इस पर क्लिक करें।

3
Advertisement
Language
Dark / Light mode