Story ProgressBack to home

क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप रेसिपी (Crispy Lotus Stem Sticks With Garlic Dip Recipe)

क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप
जानिए कैसे बनाएं क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप

क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप रेसिपी

: यह किसी भी पार्टी को स्टार्ट करने के लिए आप घर पर बनाया जाने वाला एक बहुत ही बढ़िया स्नैक है। लोट्स स्टेम स्टिक को गार्लिक डिप के साथ सर्व किया जाता है यह एक मुंह में पानी ला देने वाला स्नैक है।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 20 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • मीडियम

क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप की सामग्री

  • 2 लोट्स स्टेम
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून पेरी पेरी पाउडर
  • 1 टी स्पून गार्लिक पाउडर
  • तेल (तलने के लिए)
  • गार्लिक डिप के लिए:
  • 1 कप हंग कर्ड
  • 1/4 क्रीम
  • 3 टी स्पून क्रशड गार्लिक
  • स्वादानुसार नमक
  • स्वादानुसार कालीमिर्च
  • एक चुटकी चीनी

क्रिस्पी लोट्स स्टेम स्टिक विद गार्लिक डिप बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
कमल ककड़ी को पतली लम्बी स्टिक में काट लें और इसे 20 मिनट तक पानी में रहने दें।
2.
इसका पानी निकाल कर पेपर टॉवल पर रखें।
3.
चिप्स को गरम तेल में तलें।
4.
एक अलग बाउल में, नमक, मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर और पेरी पाउडर को मिलाएं।
5.
फ्राइड लोट्स को में मसाले डालकर इसे टॉस करें।
6.
इस बीच गार्लिक डिप बनाने के लिए हंग कर्ड, क्रीम, क्रशड गार्लिक, नमक, कालीमिर्च और चीनी को मिलाएं।
7.
लोट्स स्टेम स्टिक को गार्लिक डिप के साथ सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode