Advertisement

क्रंची रिबन सैलेड रेसिपी (Crunchy ribbon salad Recipe)

जानिए कैसे बनाएं क्रंची रिबन सैलेड
Advertisement

क्रंची रिबन सैलेड रेसिपी: एक ऐसा हेल्दी सैलेड, जो हल्के सिरके और ऑयल ड्रेसिंग से तैयार किया जाता है। इसे आप रोस्ट किए मीट और गार्लिक ब्रेड के साथ सर्व कर सकते हैं। इस सैलेड को बनाना काफी आसान है, इसे सिर्फ 35 मिनट में बना सकते हैं। आप इस टेस्टी सैलेड को घर पर होने पार्टी के लिए भी बना सकते हैं।

  • कुल समय 35 मिनट
  • तैयारी का समय 20 मिनट
  • पकने का समय 15 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

क्रंची रिबन सैलेड की सामग्री

  • सैलेड तैयार करने के लिएः
  • दो-तीन (टूटी हुई) आइसबर्ग लेटिस
  • आधी (रिबन के रूप में कद्दूकस की हुई) गाजर
  • आधा (रिबन के रूप में कद्दूकस किया हुआ) खीरा
  • चार-पांच चेरी टमाटर
  • एक (कटा हुआ) हरा प्याज़
  • पांच-छह ब्लैक ऑलिव
  • पांच-छह हरी ऑलिव
  • ड्रेसिंग तैयार करने के लिए
  • दो बड़े चम्मच व्हाइट वाइन सिरका
  • दो बड़े चम्मच जैतून का तेल
  • एक चुटकी सरसों पाउडर
  • (स्वादानुसार) नमक
  • (स्वादानुसार) काली मिर्च

क्रंची रिबन सैलेड बनाने की वि​धि

1.
सभी सब्जियों को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें।
2.
एक कटोरे में सभी सैलेड सामग्री को एक साथ मिक्स करें।
3.
एक दूसरी कटोरी में जैतून का तेल और सिरका के साथ सरसों का पाउडर मिक्स करें।
4.
इसमें नमक और काली मिर्च डालें। इसे सैलेड के ऊपर डालें।
5.
मिक्स करके सर्व करें।
Similar Recipes
Language