Story ProgressBack to home
दही लहसुनी चिकन रेसिपी (Dahi Lasooni Chicken Recipe)
- Baba
- Recipe in English
- Review

जानिए कैसे बनाएं दही लहसुनी चिकन
दही लहसुनी चिकन रेसिपी: यह एक बहुत बढ़िया स्नैक है, इसमें चिकन के टुकड़ों दही, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कोयले पर पर ग्रिल किया जाता है। इसे आप किसी पार्टी में भी बनाकर सर्व कर सकते हैं।
- कुल समय 45 मिनट
- तैयारी का समय 15 मिनट
- पकने का समय 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए2
- आसान

दही लहसुनी चिकन की सामग्री
- 170 gms चिकन (बोनलेस क्यूब्स साइज)
- 1 टेबल स्पून चीज, कद्दूकस
- 2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
- 1 टी स्पून क्रीम
- 4 टेबल स्पून दही
- 1 टी स्पून काजू पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार काला नमक
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 टी स्पून चाट मसाला
- 1 टी स्पून मक्खन
दही लहसुनी चिकन बनाने की विधि
HideShow Media1.
दही में चिकन को मैरिनेट करें।
2.
कटा हुआ लहसुन, अदरक का पेस्ट, काजू का पेस्ट और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं।
3.
कुछ कटा हुआ धनिया, स्वादानुसार नमक और गरम मसाला डालें।
4.
इसके अलावा काला नमक, चाट मसाला, क्रीम और पनीर डालें।
5.
आधे घंटे के लिए मैरिनेशन को अलग रख दें। बढ़िया स्वाद के लिए, अगर संभव हो तो इस मैरीनेशन को रात भर छोड़ दें।
6.
मक्खन लगाएं और फिर 10 - 15 मिनट के लिए कोयले के तंदूर में ग्रिल करें।
7.
गर्म सर्व करें।