Advertisement
Story ProgressBack to home

दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी (Daliya vegetable khichdi Recipe)

दलिया वेजिटेबल खिचड़ी
जानिए कैसे बनाएं दलिया वेजिटेबल खिचड़ी

दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी: यह एक झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है जो काफी पोषक तत्वों से भरपूर है। दलिये में काफी फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें दाल और बीन्स डालकर बहुत ही बढ़िया खिचड़ी तैयार की जा सकती है। इस खिचड़ी रेसिपी को सैफी हॉ​स्पिलट की डाइअटेटिक्स आॅफिसर प्रियम नाइक ने तैयार किया है. इसमें गाजर और गोभी का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे इसकी नूट्रिशनल, विटामिन और फाइबर की मात्रा और भी बढ़ गई है।

  • कुल समय 40 मिनट
  • तैयारी का समय 15 मिनट
  • पकने का समय 25 मिनट
  • कितने लोगों के लिए2
  • आसान

दलिया वेजिटेबल खिचड़ी की सामग्री

  • 1/2 कप दलिया/लपसी
  • 1/2 कप मूंगदाल, soaked
  • 1 कप मिक्स वेजिटेबल्स (गाजर, गोभी, फ्रेंच बीन्स, मटर), टुकड़ों में कटा हुआ
  • 3 कालीमिर्च
  • 3 लौंग
  • 1 दाल​चीनी स्टिक
  • 1 तेजपत्ता
  • 1 जीरा
  • 1/4 कप प्याज
  • 2 टी स्पून लाल​ मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून जीरा पाउडर
  • 2 टी स्पून धनिया पाउडर
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक

दलिया वेजिटेबल खिचड़ी बनाने की वि​धि

HideShow Media
1.
दलिये को धोकर 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। इसका पानी निकालकर अलग कर लें।
2.
एक प्रेशर कुकर में तेल डालकर गरम करें, इसमें कालीमिर्च, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और जीरा डालकर चटकने दें।
3.
इसमें प्याज और इसे हल्की नरम होने दें।
4.
इसमें सब्जियां डालकर 2 से 3 मिनट के लिए भूनें।
5.
इसमें दलिया, मूंग दाल, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
6.
3 1/2 कप पानी डाले, अच्छे से मिलाकर इसमें उबाल आने दें।
7.
खिचड़ी को प्रेशर कुकर में 10 मिनट के लिए पकने दें।
8.
इसे गर्मागर्म सर्व करें।
5
Advertisement
Language
Dark / Light mode